- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs New Zealand: Hardik Pandya takes a stunning catch to dismiss Kane Williamson
हार्दिक पांड्या की धमाकेदार वापसी, ट्विटर पर जमकर हो रही तारीफ
पहले मैच में ही हार्दिक ने बेहतरीन फील्डिंग और लाजवाब गेंदबाजी के दम पर सबका मन मोह लिया।
Published On Jan 28, 2019, 11:36 AM IST
Last UpdatedJan 28, 2019, 11:36 AM IST
Hardik Pandya
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग इलेवन जगह दी गई। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हुए हार्दिक विवाद की वजह से ऑस्ट्रेलिया में वापसी नहीं कर पाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मानगुनई इस ऑलराउंडर ने शानदार कमबैक किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड भेजने के बाद से तय हो गया था वह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। पहले मैच में ही हार्दिक ने बेहतरीन फील्डिंग और लाजवाब गेंदबाजी के दम पर सबका मन मोह लिया।
#teamindia #HardikPandya
Awesome catch … pic.twitter.com/41Ap3cQLJP— shankar more (@We_Indians_) January 28, 2019
हार्दिक ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का एक शानदार कैच पकड़ टीम को बड़ी कामयाबी दिलाई। पांड्या के इस कैच ने मैच का रुख बदल दिया और कीवी टीम बड़े स्कोर का नींव तैयार नहीं कर पाई। पांड्या की कैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
पांड्या ने पकड़ा विलियमसन का शानदार कैच
हार्दिक ने न्यूजीलैंड की पारी के 16.2 ओवर में चहल की गेंद पर विलियमसन का कैच लपका। कीवी कप्तान इस वक्त 48 गेंद में 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाए थे। दाएं हाथ के गेंदबाज पांड्या ने मिडविकेट पर उल्टी तरफ (बाईं ओर) डाइव लगाकर का शानदार कैच लपका।
One word will break you and one catch will make you. #hardikpandya
— Harini Raghavan (@hariniraghavann) January 28, 2019
5 overs for just 9 runs and a stunning catch to dismiss Kane Williamson. Shows why @hardikpandya7 is such a key component in that Indian line-up for the @cricketworldcup squad. #NZvIND pic.twitter.com/WiowRSnpye
— Pavan Kumar Allada (@pavankumar_apk) January 28, 2019
हार्दिक पांड्या ने झटके दो विकेट
साल 2019 का पहला मैच खेल रहे हार्दिक ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 45 रन देकर 2 विकेट निकाले। बौतर ऑलराउंडर खेल रहे हार्दिक ने मैच में पांचवें गेंदबाजी की भूमिका निभाई।