रॉस टेलर ने टीम मेट्स को दिया ऑफर, 'मैं वाइन की एक बोतल निपटा चुका हूं, अब....'

न्‍यूजीलैंड के लिए 100वां टेस्‍ट मैच खेलने पर रॉस टेलर को वाइन की 100 बोतलें गिफ्ट की गई थी.

Edited By : India.com Staff |Feb 25, 2020, 10:48 AM IST

Published On Feb 25, 2020, 10:48 AM IST

Last UpdatedFeb 25, 2020, 10:48 AM IST

वेलिंगटन के बेसिन रिसर्व में (India vs New Zealand) खेले गए टेस्‍ट मैच में न्‍यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्‍त दी. यह मैच कीवी टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) के लिए खास रहा क्‍योंकि वो इस मुकाबले के साथ टेस्‍ट क्रिकेट में अपने 100 मैच पूरे कर रहे थे. टेलर को 100वां टेस्‍ट मैच खेलने के लिए वाइन की 100 बोलतें गिफ्ट भी दी गई.

भारत के खिलाफ यह बड़ी जीत है तो जाहिर सी बात है कि इसका जश्‍न भी बड़ा ही होना चाहिए. मैच के बाद रॉस टेलर (Ross Taylor) ने अपने टीम मेट को वाइन की इन 100 बोतलों को साथ बैठकर पीने का निमंत्रण दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- Ranji Trophy Semi Final: बंगाल के खिलाफ मुकाबले से पहले कर्नाटक की टीम से जुड़े केएल राहुल

अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में रॉस टेलर ने वाइन की बोतल के साथ एक तस्‍वीर शेयर की. उन्‍होंने साथ में लिखा, “मैं 100 में से एक बोतल को निपटा चुका हैं, लेकिन अभी भी 99 बोतलें बची हैं. बेसिन रिसर्व मैदान में मिली इस खास जीत का जश्‍न मनाने के लिए मुझे टीम के बाकी साथियों की जरूरत पड़ेगी.”

आईसीसी टेस्‍ट चैंपियनशिप (ICC Test Championship) की बात की जाए तो लगातार पहले सात मुकाबले जीतने के बाद भारत को पहली हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि टीम इंडिया अभी भी प्‍वाइंट्स टेबल में पहले स्‍थान पर बनी हुई है.

पढ़ें:-#Gabbar is back: वापसी को तैयार शिखर धवन ने पूछा, कितने बॉलर थे?

मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए. इसके बाद कीवी टीम ने बोर्ड पर 348 रन ठोककर बड़ी बढ़त हासिल कर ली. दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 191 रन ही बना पाई. न्‍यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए नौ रनों का लक्ष्‍य मिला. केन विलियमनस की कप्‍तानी वाली कीवी टीम ने बिना विकेट गंवाए ही यह मैच जीत लिया.

Editor's Pick