- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs new zealand jason gillespie lauds ishant sharma after his five wicket haul in wellington test 3951637
इशांत के 5 विकेट हॉल पर गुरू जेसन गिलेस्पी ने दी प्रतिक्रिया, दिया BCCI कोचिंग स्टाफ को श्रेय
इशांत शर्मा ने टॉम लेथम, रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
Published On Feb 23, 2020, 03:05 PM IST
Last UpdatedFeb 23, 2020, 03:05 PM IST
वेलिंगटन टेस्ट (Wellington Test) में भले ही भारतीय टीम की स्थिति (India vs New Zealand) खास अच्छी नहीं हो, लेकिन तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का प्रदर्शन मैच के दौरान शानदार रहा. उन्होंने पांच विकेट हॉल अपने नाम कर टॉम लेथम, रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) ने इशांत की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की.
इशांत शर्मा की गेंदबाजी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में जेसन गिलेस्पी की बड़ी भूमिका है. एक समय था जब इशांत को लगातार दो साल तक आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. तब वो ससेक्स की तरफ से इंग्लिश काउंटी में खेले. इशांत ने ससेक्स के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी की देखरेख में गेंदबाजी में सुधार कर शानदार वापसी की.
पढ़ें:- विराट की खराब रणनीति का खामियाजा मैच हारकर चुकाना पड़ सकता है: लक्ष्मण
वेलिंगटन में शानदार प्रदर्शन पर गिलेस्पी ने ट्विटर पर लिखा, “इशांत शर्मा को अच्छी गेंदबाजी करता देख मैं काफी खुश हूं. यह सब उसकी सीखने की इच्छा शक्ति के कारण हुआ है. वो हमेशा खुद में सुधार करने के लिए तैयार रहता है. बीसीसीआई ने मौजूदा कोचिंग स्टाफ को इशांत के शानदार प्रदर्शन का श्रेय जाता है.”
दिसंबर में इशांत शर्मा रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद उनके न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने को लेकर भी संदेह जताया जा रहा था. समय रहते इशांत ने वापस अपनी फिटनेस पाते हुए वेलिंगटन टेस्ट से ठीक पहले टीम में वापसी की.