Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा
India vs New Zealand: भारत के सामने जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य था. रोहित शर्मा के 76 रन की पारी की बदौलत भारत ने इस लक्ष्य को छह विकेट खोकर हासिल कर लिया. श्रेयस अय्यर ने 48 रन और केएल राहुल ने नाबाद 34 रन की पारी खेली.
Published On Mar 09, 2025, 01:05 PM IST
Last UpdatedMar 09, 2025, 01:05 PM IST
(Image credit- PTI)
India vs New Zealand: टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया.
भारत के सामने जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य था. रोहित शर्मा के 76 रन की पारी की बदौलत भारत ने इस लक्ष्य को छह विकेट खोकर हासिल कर लिया. श्रेयस अय्यर ने 48 रन और केएल राहुल ने नाबाद 34 रन की पारी खेली.
Follow Updates here:
India vs New Zealand Live Score: भारत ने छठा विकेट गंवाया, हार्दिक पांड्या आउट
India vs New Zealand Live Score: भारत ने छठा विकेट गंवाया, हार्दिक पांड्या आउट. हार्दिक पांड्या 18 बॉल की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. जीत से 11 रन दूर है टीम इंडिया. अभी 15 गेंद बाकी है. इतिहास रचने के करीब पहुंच चुकी है टीम इंडिया.
India vs New Zealand Live Score: भारत ने पांचवां विकेट गंवाया, अक्षर पटेल पवेलियन लौटे
India vs New Zealand Live Score: भारत ने पांचवां विकेट गंवाया, अक्षर पटेल पवेलियन लौटे. अक्षर पटेल ने 28 रन की पारी खेली. माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर विलियम ओ रूर्क ने लपका कैच. 203 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया, ग्लेन फिलिप्स वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने
India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया, ग्लेन फिलिप्स वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. चक्रवर्ती ने खतरनाक साझेदारी का अंत किया. फिलिप्स 34 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.
India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, कुलदीप ने केन विलियमसन को भेजा पवेलियन
India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, कुलदीप ने केन विलियमसन को भेजा पवेलियन. कुलदीप ने दूसरा विकेट चटकाया है. केन विलियमसन 11 रन की पारी खेलकर आउट. 75 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
India vs New Zealand Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला. टीम इंडिया ने लगातार 15वां टॉस गंवाया है, वहीं रोहित शर्मा बतौर कप्तान लगातार 12 मैच में टॉस हारे हैं. न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है. मैट हेनरी की जगह नाथन स्मिथ को मौका दिया गया है. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
India vs New Zealand Live Score: खिताब की जंग, भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने
India vs New Zealand Live Score: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अब से थोड़ी देर बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है. दोंनों टीमें आज उस पिच पर भिड़ेंगी जहां भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था. इस मैच में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी. इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है, उम्मीद की जा रही है कि भारत चार स्पिनरों के साथ इस मैच में उतर सकता है.