इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से हुए बाहर

कप्तान विराट कोहली ने टॉस के बाद बताया कि धोनी को टीम में शामिल नहीं किया गया है उनकी जगह दिनेश कर्तिक मैच में विकेटकीपिंग करेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 28, 2019, 02:24 PM IST

Published On Jan 28, 2019, 02:24 PM IST

Last UpdatedJan 28, 2019, 02:24 PM IST

indian team dhoni virat @Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं था। कप्तान विराट कोहली ने टॉस के बाद बताया कि धोनी को टीम में शामिल नहीं किया गया है उनकी जगह दिनेश कार्तिक मैच में विकेटकीपिंग करेंगे।

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी मांस-पेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे वनडे मैच से बाहर हुए हैं। वर्तमान की पीढ़ी में 37 वर्षीय धोनी भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीसरी बार चोट की वजह से हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर फॉर्म में लौटे महेंद्र सिंह धोनी के करियर में यह महज तीसरा मौका है जब उनको चोट की वजह से बाहर बैठना पड़ा। पिछली बार 2013 में मांस-पेशियों के खिंचाव के कारण वह वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज से बाहर हुए थे।

भारतीय टीम को बे-ओवल मैदान पर सोमवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने 244 रनों का लक्ष्य दिया है। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना रखी है।

पढ़ें: कोहली बोले- क्लासिक धोनी का जवाब नहीं

इस मैच में चोटिल धोनी के बाहर होने से दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका मिला है। इस मैच के जरिए विराट कोहली के पास इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए कार्तिक के रूप में धोनी के अलावा एक अन्य विकल्प साबित हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया में जमाए तीन अर्धशतक

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई हालिया वनडे सीरीज में लगातार तीन मैच में अर्धशतक जमाया था। 193रन बनाकर धोनी सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। सीरीज के आखिरी मुकाबले में धोनी ने 87 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी।

Editor's Pick