×

अगर ऐसा हो गया तो न्यूजीलैंड के खिलाफ दबाव में आ जाएगी टीम इंडिया!

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुंबई में खेला जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Updated on - October 22, 2017 9:15 AM IST

भारतीय टीम © AFP
भारतीय टीम © AFP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जाना है। टीम इंडिया ने हाल ही में 5 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया है और इस लिहाज से टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को जीत का प्रबल दावेदार बताया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में अगरकर ने कहा, ‘भारतीय टीम बेहद मजबूत है और शानदार फॉर्म में है। हाल ही में देखा गया है कि भारत को भारत में हराना किसी भी टीम के लिए टेढ़ी खीर रहा है और ऐसे में कीवी टीम के लिए भी भारत को हराना बिलकुल भी आसान नहीं होगा। सीरीज में साफतौर पर भारत का पलड़ा भारी है और टीम सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है।’

3 मैच की सीरीज न्यूजीलैंड के लिए फायदेमंद: अगरकर ने ये भी माना कि ये सीरीज बहुत छोटी है और सिर्फ 3 मैचों की है। ऐसे में ये न्यूजीलैंड के पक्ष में जाता है। अगरकर ने कहा, ‘3 मैचों की वनडे सीरीज बहुत छोटी होती है। इस सीरीज में अगर न्यूजीलैंड पहला मैच जीत जाता है तो इससे भारत पर दबाव आ जाएगा और टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। 3 मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड के लिए फायदेमंद है।’ अगरकर ने ये भी कहा कि न्यूजीलैंड के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिनसे टीम इंडिया को संभलकर रहना होगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-new-zealand-1st-odi-preview-both-teams-seek-opening-win-to-get-eary-advantage-653405″][/link-to-post]

अगरकर ने इस बात का भी जिक्र किया कि न्यूजीलैंड ने पिछले भारत दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 4 मैचों के बाद सीरीज को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया था। हालांकि पांचवां मैच वो हार गए थे लेकिन पिछले दौरे पर उन्होंने भारत को कड़ी टक्कर दी थी और इस लिहाज से वो इस सीरीज में उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। हालांकि भारत के खिलाफ ये कर पाना आसान नहीं रहने वाला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।