×

जब नेपियर वनडे में अंपायर शान जार्ज ने किया मैच रोकने का फैसला

क्रिकेट मैच के दौरान बारिश की खलल या खराब रोशनी की वजह से मैच को रोके जाने की खबर तो आपने कई बात सुनी होगी। मैच को ज्यादा रोशनी के कारण रोकना पड़ा ऐसा सुना है। यह सुनने में अजीब लगता है लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को मैकलीन पार्क में पहले वनडे...

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 23, 2019 1:11 PM IST

क्रिकेट मैच के दौरान बारिश की खलल या खराब रोशनी की वजह से मैच को रोके जाने की खबर तो आपने कई बात सुनी होगी। मैच को ज्यादा रोशनी के कारण रोकना पड़ा ऐसा सुना है। यह सुनने में अजीब लगता है लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को मैकलीन पार्क में पहले वनडे मैच के दौरान डिनर के बाद सूरज के कारण खेल रोकना पड़ा।

सूरज की तेज रोशनी सीधी बल्लेबाजों की आंखों पर पड़ रही थी जिसके कारण उनके लिए गेंद देख पाना मुश्किल हो गया था। इसके कारण खेल रोकना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 1995 में  इंग्लैंड वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के दौरान तेज रोशनी की वजह से मैच रोका गया था।

पढ़ें: न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

मैदानी अंपायर शान जार्ज ने बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल रोकने का फैसला किया गया। अंपायर ने कहा, ‘‘डूबते हुए सूरज की रोशनी खिलाड़ियों की आंखों पर पड़ रही थी और हमें उनकी और अंपायरों की सुरक्षा के बारे में सोचना था। खिलाड़ियों को भी इसकी जानकारी थी।’’

अतीत में सूरज के कारण घरेलू प्रतियोगिताओं के दौरान भी खेल रोका गया है। कथित तौर पर इंग्लैंड के कुछ मैदानों पर भी ऐसा हुआ है लेकिन इनमें से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं था।

पढ़ें: जब सूरज की तेज रोशनी की वजह से रोकना पड़ा क्रिकेट मैच

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा, ‘‘हमने सीरीज से पहले इस पर बात की थी। यह कुछ अलग चीज है।’’

TRENDING NOW

सामान्यत: इस तरह की स्थिति से बचने के लिए क्रिकेट पिचों को उत्तर-दक्षिण दिशा में बनाया जाता है लेकिन मैकलीन पार्क की पिच पूर्व-पश्चिम की ओर है।