- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs New Zealan: Playing in England is far more tougher than New Zealand
न्यूजीलैंड के मुकाबले इंग्लैंड में टेस्ट खेलना है चुनौतीपूर्ण, शुबमन गिल ने बताई ये वजह
शुबमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं.
Published On Feb 13, 2020, 04:58 PM IST
Last UpdatedFeb 13, 2020, 04:58 PM IST
Shubman Gill @ Twitter
आगमी दो मैचों की सीरीज के दौरान टेस्ट डेब्यू की उम्मीद लगाकर बैठे युवा बल्लेबाज शुबमन (Shubman Gill) गिल का मानना है कि न्यूजीलैंड में खेलते वक्त हवाओं की दिशा काफी मायने रखती है। हालांकि इसके बावजूद न्यूजीलैंड के मुकाबले इंग्लैंड की परिस्थतियों में खेलना ज्यादा मुश्किल है।
पढ़ें:- कुंद पड़ रही जसप्रीत बुमराह की धार! 40 ओवर गेंदबाजी के बावजूद विकेटों की झोली रही खाली
न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक शुबमन गिल (Shubman Gill) ने कहा, “यहां हवा काफी महत्वपूर्ण चीज होगी, विशेषकर जब आप बल्लेबाजी कर रहे हो. गेंदबाज हवा को लेकर काफी योजना बनाएंगे. गेंद को लगातार हुक और पुल करना आसान नहीं था (ए सीरीज के दौरान हवा के बीच).’’
न्यूजीलैंड में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए शबमन गिल (Shubman Gill) ने एक शतक और एक दोहरा शतक जड़ा था। ऐसे में इस बात की संभावना प्रबल है कि उन्हें मयंक अग्रवाल के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने का मौका मिले। शुबमन गिल ने बताया कि इंग्लैंड में लाल ड्यूक गेंद का सामना करना अधिक चुनौतीपूर्ण लगता है क्योंकि वहां अधिक स्विंग मिल रही होती है.
पढ़ें:- नेपाल के सामने वनडे में महज 35 रन पर ढेर हुई अमेरिकी टीम, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘‘इंग्लैंड में गेंद अधिक स्विंग होती है और न्यूजीलैंड की तुलना में विकेट से भी अधिक मूवमेंट मिलती है. न्यूजीलैंड में गेंद भी थोड़ी अलग होती है लेकिन मुझे लगता है कि जहां तक तेज गेंदबाजों का सामना करने का सवाल है तो इंग्लैंड में खेलना अधिक चुनौतीपूर्ण है.’’