Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 31, 2026 10:38 AM IST

तिरुवनंतपुरम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा. शनिवार, 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर यह मुकाबला होगा. 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए अपनी खामियां सुधारने का यह आखिरी मौका होगा. भारतीय टीम सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी है. टीम इंडिया ने पहले तीन मैच जीते थे. हालांकि विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन का फॉर्म एक चिंता का विषय है. सैमसन पहले चारों मैचों में प्रभावित नहीं कर पाए हैं. और आज अपने घरेलू मैदान पर उनके पास अपनी लय हासिल करने का मौका होगा. अगर सैमसन इस मौके का भी फायदा नहीं उठा पाते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर सवाल और गहरे हो जाएंगे.
ईशान किशन जो चोट के चलते पिछला मैच नहीं खेले थे, वह इस मुकाबले के लिए लौट सकते हैं. टीम इंडिया के बैटिंग कोच सुतांशु कोटक ने भी उन्हें फिट करार दिया है और कहा है कि इस बात की पूरी संभावना है कि ईशान खेलेंगे. हालांकि उन्होंने कहा था कि आखिरी फैसला फिजियो लेंगे. वहीं सवाल अक्षर पटेल को लेकर भी है. क्या उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी. यह ऑलराउंडर पहले मैच में चोट के बाद से बाहर है. हालांकि प्रैक्टिस सेशन में वह काफी ऐक्टिव दिखे. लेकिन क्या टीम प्रबंधन उन्हें लेकर कोई जोखिम लेना चाहेगा? यह बड़ा सवाल है.
बात संजू सैमसन की करें तो अपने घरेलू मैदान पर लय हासिल करने की वह पूरी कोशिश करेंगे. सैमसन टॉप ऑर्डर में लौटने के बाद से अपनी टाइमिंग ढूंढने में संघर्ष कर रहे हैं. वह अंदर आती गेंदों पर संघर्ष कर रहे हैं. खास तौर पर तेज गेंदबाजों का सामना करने में उन्हें परेशानी आ रही है. पिछले मैच में तो उन्हें मिशेल सैंटनर ने शिकार बनाया था. बाएं हाथ के स्पिनर की गेंद पर वह बोल्ड हो गए थे. शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन में सैमसन ने अपनी तकनीकी खामियों को दूर करने की कोशिश की.
भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है. तिरुवनंतपुरम होम टाउन है. इसलिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है. बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने भी कहा, ‘संजू एक सीनियर खिलाड़ी हैं. वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और लंबे समय से टीम में हैं. शायद उन्होंने हाल में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बनाए हैं, लेकिन क्रिकेट का यही नेचर है. आप बड़े स्कोर बनाते हैं और फिर बुरे दौर से गुजरते हैं.’
सैमसन ने पिछले 4 मैचों में महज 40 रन बनाए हैं. अपने होम ग्राउंड में अपने प्रशंसकों के बीच उनके पास टीम में अपनी जगह बचाए रखने का पांचवां टी20 आखिरी मौका है.
दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया था. हालांकि उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. आखिरी मैच में भी उन्हें मौका मिलने की संभावना कम है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दिए जाएंगे. और अय्यर वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं हैं.
भारत (संभावित): 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 ईशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 हार्दिक पंड्या, 6 रिंकू सिंह, 7 शिवम दुबे, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती
न्यूज़ीलैंड (संभावित): 1 फिन एलन, 2 डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), 3 रचिन रवींद्र, 4 डेरिल मिशेल, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 मार्क चैपमैन, 7 मिशेल सेंटनर (कप्तान), 8 जेम्स नीशम, 9 ईश सोढ़ी, 10 मैट हेनरी, 11 जैकब डफी
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
