- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs new zealand scott styris explains why kiwi face bowler succeeded while indian fast bowlers struggled in 1st test 3953254
स्कॉट स्टाइरिस ने बताया वेलिंगटन में क्यों कीवी गेंदबाज रहे हिट, भारतीय तिकड़ी हुई फ्लॉप
इशांत शर्मा पहली पारी के दौरान पांच विकेट हॉल लेने में सफल रहे थे.
Published On Feb 25, 2020, 11:52 AM IST
Last UpdatedFeb 25, 2020, 11:52 AM IST
वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन ही भारत को मेजबान न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. जहां एक ओर न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेहद असरदार नजर आए, वहीं भारतीय गेंदबाजी क्रम में उतनी धार नजर नहीं आई जिनती उनसे उम्मीद की जा रही थी. न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस (Scott Styris) ने भारत और न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के बीच अंतर बताया.
स्टार स्पोट्स के लिए कमेंट्री करते हुए स्कॉट स्टाइरिस ने कहा, “भारत और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के बॉलिंग स्टाइल में काफी अंतर था. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज गेंद को स्विंग कराने का प्रयास कर रहे थे. आपने देखा होगा कि दूसरी पारी के दौरान भी न्यूजीलैंड को अच्छी स्विंग मिली.”
पढ़ें:- रॉस टेलर ने टीम मेट्स को दिया ऑफर, ‘मैं वाइन की एक बोतल निपटा चुका हूं, अब….’
“वहीं दूसरी ओर भारतीय गेंदबाज पिच से सीम मूवमेंट लेने का प्रयास कर रहे थे और वो ऐसा करने में विफल रहे. यही वजह है कि केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज गेंद की लाइन पर खेलते हुए बड़े शॉट लगाने में सफल रहे. जब तक वो आउट नहीं हुए उससे पहले तक वो बल्लेबाजी के दौरान कभी भी विरोधी टीम की गेंदों से परेशान होते नहीं दिखे.”
स्कॉट स्टाइरिस (Scott Styris) ने आगे कहा, “यहां तक की जब रॉस टेलर भी बल्लेबाजी कर रहे थे तो मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि पिच की वजह से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी हुई हो.”
पढ़ें:- Ranji Trophy Semi Final: बंगाल के खिलाफ मुकाबले से पहले कर्नाटक की टीम से जुड़े केएल राहुल
भारतीय गेंदबाजी के दौरान केवल इशांत शर्मा ही ऐसे बॉलर थे जो पांच विकेट हॉल लेने मे सफल रहे. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी में धार नजर नहीं आई. भारतीय बल्लेबाज भी किसी भी पारी में 200 रन नहीं बना पाए.