IND vs NZ: फाइनल से होगी स्टार खिलाड़ी की छुट्टी?, देखें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
IND vs NZ: फाइनल से होगी स्टार खिलाड़ी की छुट्टी?, देखें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज खेला जाएगा. इस मैच से किस स्टार खिलाड़ी की होगी छुट्टी, किसको होगी एंट्री. देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 8, 2026 9:35 AM IST
T20 World Cup 2026 winning prize money
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. इस रोमांचक मैच में भारत सात रन से जीता था. वहीं न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराया था. अब दोनों के बीच टूर्नामेंट का खिताबी मैच होगा. भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही फाइनल में तो पहुंच चुकी हैं लेकिन उनके सामने चंद सवाल जरूर हैं. सिलेक्शन को देकर दोनों के सामने दुविधा होगी.
भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ही एक गेंदबाज की कमजोर कड़ी साबित हुआ है. अभिषेक अभी तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक हाफ सेंचुरी लगा पाए हैं. ऑफ स्पिनर्स के सामने वह खास तौर पर संघर्ष करते हुए दिखे हैं. वहीं न्यूजीलैंड टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर सवालों में होगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
जहां तक अभिषेक की बात है तो लगता नहीं कि टीम प्रबंधन फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उन्हें बाहर बैठाना चाहेगा. अभिषेक खतरनाक बल्लेबाज हैं और फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी. फाइनल से एक रात पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर उन्हें काफी कुछ सिखाते हुए नजर आए थे. लेकिन यहां बड़ा सवाल वरुण चक्रवर्ती को लेकर है. चक्रवर्ती इस टी20 वर्ल्ड कप में भी बहुत रंग में नहीं दिखे हैं. उनके करियर के 8 सबसे महंग स्पैल बीते करीब ढाई महीने में आए हैं. अगर ग्रुप स्टेज छोड़ दें तो इस वर्ल्ड कप में सुपर 8 में आने के बाद से उन्होंने 11.6 रन प्रति ओवर की दर से गेंदबाजी की है. जो काफी महंगा है. बीच के ओवरों मे उनसे विकेट की उम्मीद होती है लेकिन भारत का यह मिस्ट्री गेंदबाज ऐसा कर पाने में असफल रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उन्होंने 64 रन दिए थे. ऐसे में भारतीय टीम के पास बैंच पर कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी बैठे हैं. और इसमें से कुलदीप का दावा सबसे मजबूत नजर आता है.
न्यूजीलैंड के लिए सवाल यह है कि वह टीम को किस तरह से तैयार करे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम में सिर्फ तीन विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरी थी. जेम्स नीशम नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे. हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने तीन ओवर में 42 रन दे दिए. न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए थे. जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली होगी. अब क्या भारत के खिलाफ भी न्यूजीलैंड इसी टीम के साथ उतरेगी. जैकब डफी को ऐसे में प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. ईश सोढ़ी के लिए उम्मीदें कम हैं क्योंकि स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीदें भी कम हैं.
भारत (संभावित): 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 ईशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 कुलदीप यादव
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.