add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ Warm-UP Match: कब, कहां और किस चैनल पर देख सकते हैं भारत vs न्यूजीलैंड मैच

India vs New Zealand T20 World Cup Warm-Up: T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का पहला मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होना है। ऐसे में टीम इंडिया टूर्नामेंट में आगाज करने से पहले अपनी सभी समस्याओं को दूर करने के इरादे से कीवी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में उतरना चाहेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 18, 2022 8:46 PM IST

IND vs NZ match India vs New Zealand T20 World Cup Warm-Up Match Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का आगाज करने से पहले भारतीय टीम अपने दूसरे वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। इस अभ्यास मैच के जरिए भारतीय टीम अपनी तैयारियों को परखना चाहेगी। T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का पहला मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होना है। ऐसे में टीम इंडिया टूर्नामेंट में आगाज करने से पहले अपनी सभी समस्याओं को दूर करने के इरादे से कीवी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में उतरना चाहेगी।

IND vs NZ Warm-UP Match LIVE – IND vs NZ LIVE Streaming

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जानें कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला प्रैक्टिस मैच और कैसे देख पाएंगे ये मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वॉर्म अप मुकाबला कब खेला जाएगा? (IND vs NZ वॉर्म अप T20 Match Date)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वॉर्म अप मुकाबला बुधवार, 19 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वॉर्म अप मुकाबला कहां खेला जाएगा? (IND vs NZ वॉर्म अप T20 Match Venue)
ब्रिसबेन के गाबा स्‍टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वॉर्म अप मुकाबला खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वॉर्म अप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ वॉर्म अप T20 Match Timing)
भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वॉर्म अप मुकाबला शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1 बजे होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वॉर्म अप मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर आएगा? (IND vs NZ वॉर्म अप T20 TV Channel)
आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्‍न चैनलों पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वॉर्म अप मुकाबला देख सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वॉर्म अप मुकाबला मोबाइल पर कैसे देखा जा सकता है? (IND vs NZ वॉर्म अप T20 on Mobile App)
डिजनी हॉटस्‍टार ऐप (Disney Hotstar App) के माध्‍यम से भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वॉर्म अप मुकाबला मोबाइल पर देखा जा सकता है।