add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: वनडे का बदला चुकाने उतरेगा भारत, सूर्यकुमार यादव की फॉर्म है चिंता का सबब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म चिंता का सबब है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 20, 2026 5:05 PM IST

नागपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड से टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भिड़ेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया बुधवार, 21 जनवरी को टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच खेलेगी. यह मैच नागपुर में खेला जाएगा. भारत के लिए चिंता का सबब टीम सूर्यकुमार यादव का फॉर्म है. और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की यह आखिरी सीरीज होगी. और सूर्या की कोशिश इस सीरीज के जरिए अपनी लय हासिल करने की होगी.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन है दमदार

सूर्यकुमार ने 2024 में टी20 टीम की कप्तानी संभाली थी. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है.भारत का जीत का प्रतिशत 72 प्रतिशत से अधिक रहा है. इससे कप्तान के बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन पर ज्यादा गौर नहीं किया गया लेकिन अब ऐसा नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले दो वर्षों में भारतीय टी20 टीम ऑटो-पायलट मोड पर रही है, जिसमें उसे इक्का-दुक्का हार का ही सामना करना पड़ा. IPL के कारण उसके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी भूमिकाओं को अच्छी तरह से जानते हैं. और यही टीम की ताकत है. टीम के खिलाड़ी दबाव में खेलना और उससे बाहर निकलना जानते हैं.

किस बात होंगी सूर्यकुमार यादव की नजरें

भारतीय टीम पर हालांकि विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने और घरेलू धरती पर खेलने का दबाव होगा और सूर्यकुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले इन बातों पर जरूर गौर कर रहे होंगे.

न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत है और उसने पिछले एक साल में कई उपलब्धियां हासिल की है जिसमें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करना और वनडे सीरीज जीतना भी शामिल है. भारतीय धरती पर पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने से निश्चित तौर पर उसके खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा.

India vs New Zealand T20I Series Schedule

मैचतारीखसमयमैदान
1भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला T20I21 जनवरी, 20267:00 PMनागपुर
2भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा T20I23 जनवरी, 20267:00 PMरायपुर
3भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा T20I25 जनवरी, 20267:00 PMगुवाहाटी
4भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा T20I28 जनवरी, 20267:00 PMविशाखापत्तनम
5भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां T20I31 जनवरी, 20267:00 PMतिरुवनंतपुरम

कैसा है सूर्या की कप्तानी में भारत का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

लेकिन जब टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात आती है तो सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत एक अलग ही टीम साबित हुई है, जिसने पिछले 25 में से 18 मैच जीते हैं. इसका श्रेय काफी हद तक अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत और वरुण चक्रवर्ती की बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी को जाता है. सूर्या की कप्तानी में भारत ने कुल 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 28 जीता है.

न्यूजीलैंड भी है दमदार फॉर्म में

न्यूजीलैंड ने 2024 टी20 विश्व कप के बाद खेले गए 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 13 में जीत हासिल की है. आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे, कप्तान मिचेल सैंटनर, तेज गेंदबाज जैकब डफी, बेहतरीन फॉर्म में चल रहे डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की मौजूदगी में न्यूजीलैंड मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम साबित हो सकती है.

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

कप्तानमैचजीतेहारेटाई/बेनतीजा
महेंद्र सिंह धोनी7241281/2
रोहित शर्मा6249121/0
विराट कोहली5030162/2
सूर्यकुमार यादव382862/2
हार्दिक पंड्या161051/0

सूर्या का फॉर्म है भारत के लिए चिंता का सबब

इसका यह भी मतलब है कि मौजूदा चैंपियन भारत को विश्व कप की तैयारी के लिए बेहतरीन समय मिलेगा. इस नजरिए में देखें केवल सूर्यकुमार ही ऐसे हैं, जिनकी खराब फॉर्म मजबूत टीम की कमजोर कड़ी साबित हुआ है. उन्होंने पिछले 19 मैचों में एक भी हाफ-सेंचुरी लगाए बिना केवल 218 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 123 से अधिक रहा है.

तिलक वर्मा को खेलने का अधिक समय देने के लिए उन्होंने बैटिंग ऑर्डर में खुद को तीसरे नंबर के बजाय चौथे नंबर पर खिसका दिया. सूर्यकुमार अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके खराब प्रदर्शन का ड्रेसिंग रूम में असर पड़ सकता है और उन्हें अब हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

किसी भी अन्य टीम में श्रेयस अय्यर जैसे काबिल खिलाड़ी को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में खुद ही जगह मिल जाती, क्योंकि उन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया है और एक बार जीत हासिल की है.

T20 World Cup 2024 के बाद से सूर्यकुमार यादव का बल्लेबाजी फॉर्म

मैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
सूर्यकुमार यादव का करियर9993278835.29163.234/21
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद SKY का करियर312844817.92143.130/2
1 जनवरी 2025 से SKY का करियर211921813.62123.160/0

तिलक वर्मा की चोट पर बना हुआ है संशय, क्या वर्ल्ड कप तक हो पाएंगे फिट?

भारतीय टीम में स्पिनरों के खिलाफ खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक अय्यर को तिलक वर्मा के चोटिल होने के कारण टीम में जगह मिली है. यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि तिलक विश्व कप के लिए समय पर ठीक हो पाएंगे या नहीं, लेकिन नंबर चार पर अय्यर की मौजूदगी से सूर्यकुमार को अपने पसंदीदा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा.

अगर इस बात को ध्यान में रखा जाए कि तिलक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे इशान किशन भी दावेदारी पेश कर सकते हैं.

हार्दिक से आता है टीम में बैलंस

टी20 सीरीज में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी होगी जीने जिन्हें वनडे सीरीज में आराम दिया गया था. पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम में बैलेंस लेकर आते हैं. और उनके होने से कप्तान के पास हमेशा विकल्प होता है कि वह एक अतिरिक्त विशेषज्ञ खिलाड़ी को टीम में मौका दे सके.

कौन होगा टीम इंडिया का तुरुप का इक्का

वरुण चक्रवर्ती टीम के तुरुप का इक्का होंगे, जिनके खिलाफ न्यूजीलैंड ने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. वरुण के सातवें से 15वें ओवर के बीच के चार ओवर अक्सर मैच का रुख पलट देते हैं और कुलदीप यादव की खराब फॉर्म को देखते हुए तमिलनाडु के इस खिलाड़ी को और भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी.

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड (AI Image)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क टी20 सीरीज के लिए टीम में बने रहेंगे क्योंकि माइकल ब्रैसवेल और एडम मिल्ने दोनों ही हल्की चोटों से उबर रहे हैं.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क.