हार के बाद कप्तान विराट कोहली बोले- टॉम लैथम की पारी ने हमसे लय छीन ली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हैमिल्टन वनडे में 51 रन की पारी खेली.

Edited By : Press Trust of India |Feb 05, 2020, 05:24 PM IST

Published On Feb 05, 2020, 05:24 PM IST

Last UpdatedFeb 05, 2020, 05:24 PM IST

Virat Kohli @ians

रॉस टेलर ने भले ही शतक जड़ा हो लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में टॉम लैथम की 48 गेंद में 69 रन की पारी ने उनकी टीम की लय छीन ली।

भारतीय कप्तान की ‘हवाई छलांग’ को देख ICC को भी नहीं हुआ विश्वास, पूछा ये विराट कोहली हैं या जोंटी रोड्स?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह मुकाबला बड़े स्कोर वाला रहा जिसमें न्यूजीलैंड ने टेलर की 84 गेंद में 109 रन की नाबाद पारी और कार्यवाहक कप्तान लैथम के आक्रामक अर्धशतक के दम पर 348 रन का लक्ष्य हासिल किया जो लक्ष्य हासिल करने के मामले में उनका सबसे बड़ा स्कोर है।

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। हमने सोचा था कि 348 रन का लक्ष्य अच्छा होगा। रॉस अनुभवी बल्लेबाज है लेकिन टॉम की पारी ऐसी थी जिसने हमसे लय छीन ली। जीत का श्रेय टेलर और टॉम को जाता है।’

मैदान में भारत का क्षेत्ररक्षण खराब रहा जिसमें कुलदीप यादव ने एक कैच छोड़ा और गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया।

कोहली ने कहा, ‘देखिये, हमने मौके का फायदा नहीं उठाया, लेकिन हम ठीक थे। हमें कुछ चीजों में सुधार करते रहने की जरूरत है। हम नकारात्मक चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं लगा सकते। आज, प्रतिद्वंद्वी टीम हमसे बेहतर खेली और वे जीत के हकदार थे।’

डेब्यूटेंट पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने रचा इतिहास

भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने पहला वनडे शतक जड़ा। भारतीय कप्तान पदार्पण करने वाले मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन से भी संतुष्ट दिखे जिन्होंने 50 रन की भागीदारी की, हालांकि वे बड़े स्कोर नहीं बना सके।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों ने हमें अच्छी शुरूआत दिलायी और उम्मीद है कि वे ऐसा जारी रखेंगे। श्रेयस अय्यर ने दबाव में अपना पहला वनडे शतक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। लोकेश राहुल ने फिर अच्छा किया। हमारे लिए ये सकारात्मक चीजें रहीं।’

Editor's Pick