सबसे बड़ी जीत पर केन विलियमसन बोले- हमारे पास बचाव के लिए थे काफी रन

न्‍यूजीलैंड ने भारत को सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में 80 रनों से मात दी।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 06, 2019, 05:23 PM IST

Published On Feb 06, 2019, 05:23 PM IST

Last UpdatedFeb 06, 2019, 05:23 PM IST

kane williamson @ BLACKCAPS

kane williamson (File Photo) @ BLACKCAPS

वेलिंग्‍टन टी20 में टीम इंडिया को मेजबान न्‍यूजीलैंड (India vs New Zealand) से 80 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मैच की शुरुआत में लचर गेंदबाजी और खराब फील्डिंग के कारण टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 219 रन लुटा दिए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान न्‍यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 139 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। मैच के बाद न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने माना कि उनकी टीम ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया।

पढ़ें: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ फॉर्म की तलाश में उतरेंगे केएल राहुल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केन विलियमसन ने कहा, “सभी खिलाड़ियों ने मैच जीतने में अपना योगदान दिया। हमें इसी की तलाश थी। अब ये मैच खत्‍म हो गया है। हमें आगे बढ़ते हुए अब अगले मैच की तैयारी करनी होगी। हमारे टॉप ऑर्डर बल्‍लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी ने अच्‍छी साझेदारी बनाई। टिम सेइफेर्ट और कॉलिन मुनरो लाजवाब थे।”

पढ़ें: न्यूजीलैंड ने भारत पर दर्ज की टी20 की सबसे बड़ी जीत

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान ने कहा, “हमें पता है कि आने वाले दिनों में चीजें अलग होंगी। हमें अपने प्रयासों से सीखते हुए आगे बढ़ना होगा। लड़कों के लिए काफी अच्‍छा अनुभव रहा। डेरिल मिशेल ने शानदार गेंदबाजी की और निचले क्रम में बल्‍ले से योगदान दिया।”

रनो के लिहाज से ये न्‍यूजीलैंड की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। केन विलियमसन ने कहा, “हमारे पास बचाव करने के लिए काफी रन थे, लेकिन मैच में हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग भी उच्‍च स्‍तर की रही। मैच में हमारी टीम ने कम्प्लीट परफॉर्मेंस दी जो हर रोज नहीं होता। मैं उम्‍मीद करता हूं कि हम पूरी सीरीज के दौरान आगे भी जीत का सिलसिला बनाए रखेंगे।”

Editor's Pick