×

जब धोनी ने की युवराज सिंह की तारीफ

धोनी ने कहा युवराज ने बेहद मुश्किल समय में टीम के लिए रन बनाए और अंत तक टिके रहे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 28, 2016 6:36 PM IST

धोनी और युवराज ©AFP
धोनी और युवराज ©AFP

भारतीय वनडे व टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल खेले गए भारत और पाकिस्तान मैच में युवराज सिंह की जुझारू पारी की तारीफ की। धोनी ने कहा युवराज ने सही फैसला लेते हुए मैदान पर टिक कर खेलते हुए विराट कोहली के साथ अच्छी साझेदारी निभाई जिसके कारण टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर जीत हासिल करने में सफल रही। आपको बता दें कि युवराज सिंह ने कल बेहद सूझबूझ के साथ खेलते हुए नाबाद 14 रन बनाए जिसमें युवराज ने 32 गेंदों का सामना किया था। लेकिन इस बीच युवराज के धीमी पारी के लिए उनकी आलोचनाएं भी हो रही थी जिसके बाद कप्तान धोनी ने युवराज की जुझारू पारी की तारीफ की। ये भी पढ़ें: वीडियो: पीसीबी के चेयरमेन विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच देना भूले!

धोनी ने कहा युवराज ने बेहद मुश्किल समय में टीम के लिए रन बनाए और अंत तक टिके रहे जिसके चलते टीम इंडिया को जीत हासिल हो सकी।  धोनी ने कहा पाकिस्तान के तरफ से अच्छी गेंदबाजी हो रही थी जिससे हालत मुश्किल हो गए थे। ये भी पढ़ें: तो ये रहे टीम इंडिया के जीत के पांच सबसे बड़े कारण

निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए आपको हमेशा ये ध्यान रखना होता है कि आप संभल कर खेले और टीम को जीत दिलाए। टीम के लिए युवी ने कितने रन बनाए इससे ज्यादा महत्वपूर्ण था कि उसने कितने गेंदों का सामना किया।

TRENDING NOW

युवराज और विराट ने सिंगल व डबल रन को जारी रखा। जो टीम के लिए बेहद जरुरी थे। धोनी ने कहा कि युवराज लगातार अच्छे शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे थे। आपको बता दें कि कल खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। युवी ने भारतीय टीम को कई बार कठिन परिस्थितियों में जीत दिलाई हैं।