IND vs PAK, Asia Cup 2022, Live Streaming: भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

IND vs PAK: एशिया कप में भारत अपना पहला ही मैच पाकिस्तान से खेलेगा क्योंकि दोनों टीमों को एक ही ग्रुप-ए में रखा गया है।

Edited By : Vanson Soral |Aug 10, 2022, 03:00 PM IST

Published On Aug 10, 2022, 03:00 PM IST

Last UpdatedAug 10, 2022, 03:00 PM IST

Twitter

India vs Pakistan Asia Cup 2022 Live Streaming IND vs PAK

एशिया कप 2022 का 27 अगस्त से आगाज होने जा रहा है जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला। एशिया कप में भारत अपना पहला ही मैच पाकिस्तान से खेलेगा क्योंकि दोनों टीमों को एक ही ग्रुप-ए में रखा गया है। इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस महामुकाबलें में कौन सी टीम मारेगी बाजी। आइए जानते हैं इस मुकाबले के बारें में सबकुछ…..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) एशिया कप 2022 में कब होंगे आमने-सामने?

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम 28 अगस्त (रविवार) को आमने सामने होंगी।

भारत और पाकिस्‍तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्‍तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्‍तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और पाकिस्‍तान (IND vs PAK) के बीच बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। टॉस 8 बजे होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 के मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत-पाकिस्तान मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव अपडेट्स Cricketcountry.com पर भी देख पाएंगे।

एशिया कप 2022 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।

 

Editor's Pick