IND vs PAK: अप्रैल में भारत पाकिस्‍तान की टीमें मैदान पर होंगी आमने सामने, ढाका में होगा मुकाबला

भारत, पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच ट्राई सीरीज खेली जाएगी.

Edited By : India.com Staff |Mar 30, 2021, 07:13 PM IST

Published On Mar 30, 2021, 07:13 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2021, 07:13 PM IST

भारत और पाकिस्‍तान के मौजूदा माहौल के बीच दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधित सभी गतिविधियां लंबे समय से रूकी हुई हैं. दोनों देश इस वक्‍त केवल आईसीसी और एशिया कप के मैचों के दौरान ही आमने-सामने आते हैं. हालांकि भारत और पाकिस्तान की नेत्रहीन क्रिकेट टीमें अगले महीने ढाका में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरने वाली हैं. बांग्‍लादेश के साथ वहां ट्राई सीरीज खेली जाएगी.

अगले महीने होने वाली इस सीरीज की पुष्टि पाकिस्तान नेत्रहीन क्रिकेट परिषद की तरफ से की गई. बताया गया कि पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश दो अप्रैल से ढाका में खेलेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान और भारत की नेत्रहीन क्रिकेट टीमें चार अप्रैल को टूर्नामेंट में एक दूसरे से भिड़ेंगी. ’’ पीबीसीसी अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों का कोरोना वायरस के लिये परीक्षण किया गया जिसमें सभी नेगेटिव आये हैं जबकि बांग्लादेश और भारत ने भी कोविड-19 जांच करवा ली हैं जिसमें सभी नेगेटिव आये हैं.

पाकिस्तान की नेत्रहीन टीम बुधवार को लाहौर से रवाना होगी और श्रृंखला का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दो अप्रैल को खेला जायेगा.

तीन अप्रैल को पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से और चार अप्रैल को भारत से होगा. इसके बाद वह छह अप्रैल को फिर बांग्लादेश से और सात अप्रैल को भारत से भिड़ेगी. आठ अप्रैल को होने वाले फाइनल में सर्वश्रेष्ठ दो टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी.

Editor's Pick