add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: आखिरकार झुक ही गया पाकिस्तान, 15 फरवरी को कोलंबो में भारत से खेलेगा मुकाबला

ICC ने बांग्लादेश के प्रति नरम रुख अपनाने पर सहमति जताई है. ICC ने कहा कि वह BCB पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा,

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 9, 2026 11:21 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. लाहौर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मैच तय शेड्यूल के अनुसार ही खेला जाएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने वाली है. पाकिस्तान, जिसने सरकार की सलाह पर मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी थी, उसे इस लंबी त्रिपक्षीय बैठक से कोई खास फायदा नहीं हुआ है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ खेलेगी

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को कहा कि इस पर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में आ जायेगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम के साथ आईसीसी से बातचीत को स्वीकार करते हुए प्रेस कांफ्रेंस में नकवी ने कहा कि पीसीबी आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कुछ मसलों पर जवाब का इंतजार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया है जिन्होंने बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का आग्रह किया है, जियो न्यूज ने कहा कि शरीफ ने आश्वासन दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ खेलेगी.

नकवी ने हालांकि पत्रकारों से कहा, हमने उनसे बात की है, मेरे लिये अभी कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा, हमें उनका जवाब मिल जाने के बाद हम फैसला करेंगे, हम आईसीसी का जवाब मिलने के बाद प्रधानमंत्री (शाहबाज शरीफ) के पास सलाह के लिये फिर जायेंगे. उन्होंने कहा, कल या परसों घोषणा की जा सकती है.

बांग्लादेश सही था तो हमें उसका साथ देना ही था: नकवी

उन्होंने कहा, हम अपने मेहमानों का सम्मान करते हैं और आईसीसी हमारे घर आई है तो हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया, इस समय मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता क्योंकि आईसीसी और बांग्लादेश के बीच बातचीत जारी है, बांग्लादेश सही था तो हमें उसका साथ देना ही था. सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था

हम किसी प्रतिबंध से नहीं डरते हैं: नकवी

नकवी ने इन अटकलों को भी खारिज किया कि आईसीसी से कार्रवाई की चेतावनी मिलने के कारण पीसीबी दबाव में है. उन्होंने कहा, आपको पता है कि हम इन धमकियों से डरने वालों में से नहीं है, सभी हमारे फील्ड मार्शल (असीम मुनीर) को जानते हैं, हम किसी प्रतिबंध से नहीं डरते हैं.

ICC ने बांग्लादेश के प्रति नरम रुख अपनाने पर सहमति जताई है. ICC ने कहा कि वह BCB पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिसने बदले में बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान से 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच को पूरा करने की अपील की है.

भारत के खिलाफ इस मैच को खेलना क्रिकेट के हित में है: बीसीबी चीफ

बीसीबी प्रमुख इस्लाम ने ढाका में जारी बयान में पाकिस्तान को धन्यवाद दिया लेकिन यह भी कहा कि भारत के खिलाफ इस मैच को खेलना क्रिकेट के हित में है. उन्होंने एक बयान में कहा, इस समय में बांग्लादेश के साथ खड़े होने के लिये हम पाकिस्तान के शुक्रगुजार हैं, यह भाईचारा बना रहे. उन्होंने कहा, पाकिस्तान की कल संक्षिप्त यात्रा और हमारी बातचीत के बाद मैं पाकिस्तान से अनुरोध करूंगा कि समूचे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिये वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेले.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई एक्शन नहीं लेगी आईसीसी

आईसीसी ने सोमवार को कहा कि भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार पर वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई दंड नहीं लगायेगा. आईसीसी ने कहा कि बीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया. आईसीसी ने कहा, इस पर रजामंदी बनी है कि मौजूदा मसले के संदर्भ में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी तरह का आर्थिक, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जायेगा.

आईसीसी ने कहा कि उसका “नजरिया निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित है और यह सजा देने के बजाय मदद करने के साझा मकसद को दिखाता है.आईसीसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच में एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जायेगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/