×

भारत-पाक मैच को लेकर सट्टा बाजार गरम

सट्टेबाजी के इस खेल में जो टीम बेहद मजबूत होती है उस पर कम पैसे मिलते है और जो टीम कमजोर होती है उसपर ज्यादा पैसे मिलते हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 19, 2016 5:57 PM IST

भारत और पाकिस्तान © Getty Images
भारत और पाकिस्तान © Getty Images

टी20 विश्व कप में होने जा रहे बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में सट्टा बाजार भी बेहद गरम है। इन दोनों ही टीमों के बीच मैच अक्सर रोमांचक होते हैं और साथ ही साथ इन दोनों ही चिरप्रतिद्वंदी टीमों पर सट्टा बाजार में खूब जमकर पैसे भी लगते है। टी20 विश्व कप के इस बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में बुकीज की नजरे मैच पर पूरी तरह लगी होती है। टॉस से लेकर बोलिंग और बैटिंग तक पर ढेरों पैसे लगे होते है। लेकिन खासकर भारत और पाक के बीच मैच खेले जा रहे आज के मैच में सट्टा बाजार पूरी तरह गर्म है। भारत की जीत का भाव दो पर 1 होता है यानि कि 2 रूपये लगाने पर 1 रुपया का ज्यादा फायदा। ये भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, आईसीसी टी20 विश्व कप(लाइव अपडेट)

वहीं पाकिस्तानी टीम पर इन बुकीज का भाव बेहद ज्यादा है। आपको बता दें कि सट्टेबाजी के इस खेल में जो टीम बेहद मजबूत होती है उस पर कम पैसे मिलते है और जो टीम कमजोर होती है यानि जिस टीम के जीतने की उम्मीद बेहद कम होती है उसपर भाव ज्यादा होता है उस पर पैसे ज्यादा मिलते है। भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 विश्व कप 2016: लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें…  

ये सट्टेबाज टॉस से लेकर हर छोटी बड़ी चीजों का सट्टा लगाते है। जैसे भारत-पाक मैच में कौन शतक लगाएगा, कौन सा गेंदबाज कितना रन देगा या फिर कौन बल्लेबाज मैच में मैन ऑफ द मैच बनेगा आदि चीजों पर ज्यादा पैसे लगते है।

TRENDING NOW

आपको बता दें कि इस समय सट्टेबाजी बाजार में विराट कोहली पर सबसे ज्यादा पैसे लगे हुए है। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आपको बता दें कि भारत में सट्टा लगाना गैर क़ानूनी है। इसे एक अपराध माना गया है। जिसे रोकने की तमाम कोशिशे भी जारी हैं।