×

भारत–पाक मैच को धर्मशाला की जगह कहीं और कराया जाए: पीसीबी

टीम इंडिया ने एशिया कप के मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 9, 2016 12:13 PM IST

भारत और पाक © PTI
भारत और पाक © PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान ने अपने खिलाडियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम को भारत जाने से रोक दिया है। अब पाकिस्तानी टीम बुधवार को भारत नहीं आएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर धर्मशाला में होने वाले भारत और पाकिस्तान मैच की जगह बदलने की मांग की है। पीसीबी के डायरेक्टर अमजद हुसैन ने कहा कि हमारी टीम के भारत जाने का अंतिम फैसला गृह मंत्रालय की इजाजत के बाद होगी। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल पीसीबी ने महिला और पुरुष टीम के भारत दौरे को टाल दिया है। ये भी पढ़ें: आलोचकों के प्रति जवाबदेह नहीं हूं: धोनी

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीम 19 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक दूसरे से भिड़ेगी। वहीं भारत में इस मैच का विरोध भी हो रहा है। इन्हीं सब कारणों को लेकर पाकिस्तान ने भारत में अपना सुरक्षा दल भेजा था। जिसके बाद पाकिस्तान के सुरक्षा दल ने कुछ समस्याए बताई जिनमें होटल से मैदान तक टीम की सुरक्षा, पाकिस्तानी प्रशंसकों की सुरक्षा और मैच में दर्शकों को नियंत्रित करने की मांग को लेकर चिंता जताई है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने एशिया कप के मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। एशिया कप में पाकिस्तानी टीम का पहला मैच भारत से पड़ गया था। पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खो कर 83 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने पाकिस्तानी चुनौती का पीछा करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

TRENDING NOW

ऐसा हो सकता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाना वाला मैच कोलकाता में स्थानांतरित हो जाएं।