add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इस बार जीत के भूला दो पिछली हार, खत्म करो इंतजार, भारत पाकिस्तान मैच के नए प्रोमो ने मचाई धूम

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा, पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 2, 2022 2:50 PM IST

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन 16 अक्टूबर से होना है. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी. भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. मैच के टिकट लगभग फुल हो चुके हैं. वहीं इस मैच को लेकर स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से एक प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसने धूम मचा दी है.

इस प्रोमो में ‘इस बार जीत के भूला दो पिछली हार, खत्म करो इंतजार’ जैसे मैसेज के जरिए टीम इंडिया की हौसलाआफजाई की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

देखें वीडियो:

भारतीय टीम को पिछले विश्व कप में पहली बार भारतीय टीम को मात दी थी, ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार पाकिस्तान को हराकर पिछली बार का बदला लेगी.

बता दें कि इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मुकाबला हुआ था, जहां पाकिस्तान ने टीम इंडिया को मात दी थी. भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी. हालांकि एशिया कप में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में मात दी है, ऐसे में टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं.