add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साल 2026 में कब-कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें पूरा शेड्यूल

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2026 में कब-कब और कहां मुकाबले होंगे. देखिए पूरी लिस्ट.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 2, 2026 1:16 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार सभी फैंस को रहता है. साल 2025 में दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले भी हुए. अब ये दोनों सिर्फ एशिया कप या आईसीसी के टूर्नामेंट्स में खेलते हैं. और दोनों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती. तो, बेसब्री और बढ़ जाती है. साल 2025 में भारत ने पाकिस्तान को कई बार हराया. कई रविवार लगातार एशिया कप में टीम इंडिया की जीत के नाम रहे. और अब देखते हैं कि साल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कितने मुकाबले और कब होंगे.

हां, यह तो तय है कि इन दोनों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होंगी. लेकिन जब भी ये आपसे में भिड़ेंगे तो फैंस को उसका इंतजार रहेगा. इसमें आईसीसी टूर्नामेंट्स काफी अहम होंगे. इस साल साल 2025 के जितने तो मुकाबले नहीं होंगे लेकिन भारत और पाकिस्तान के फैंस को कई मौके मिलेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप

भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में हैं. सात फरवरी से यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान का मैच इस टूर्नामेंट में 15 फरवरी को खेला जाएगा. हालांकि पाकिस्तान की टीम अपने मैच भारत में नहीं खेलेगी. ये दोनों टीमें कोलंबो में भिड़ेंगी. यह मुकाबला आर. प्रेमादासा स्टे़डियम पर हो सकता है. एशिया कप के छह महीने बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान टूर्नामेंट में आगे भी भिड़ सकती हैं.

आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप

अंडर-19 वर्ल्ड कप इसी महीने जिम्बाब्वे और नामीबिया में हो रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें यहां एक ही ग्रुप में नहीं हैं. तो फैंस का इंतजार इस मुकाबले के लिए बढ सकता है. और अगर भारत और पाकिस्तान भिड़ते हैं तो आयुष म्हात्रे की टीम की सोच में बदला लेने की बात जरूर होगी. आखिरी बार जब दोनों देशों की अंडर-19 टीमें भिड़ी थीं तब पाकिस्तान ने भारत को हराया था.

आईसीसी वुमन टी20 वर्ल्ड कप

भारतीय टीम ने साल 2025 में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता. महिला टीम इस साल इंग्लैंड में टी20 वर्ल्ड कप खेलने जाएगी. यहां भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं. और इस मैच में भारतीय टीम को हमेशा से मजबूत माना जाता है. और चूंकि भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका क भी टीमें हैं, ऐसे में उसके लिए पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना बहुत अहम हो जाता है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 जून को एजबेस्टन, बर्मिंगम में खेला जाएगा.