भारत- पाक मैच में इंद्र देव बने विलेन

अगर आज का मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों के खाते में 1-1 प्वाइंट आएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 19, 2016, 06:23 PM IST

Published On Mar 19, 2016, 06:23 PM IST

Last UpdatedMar 19, 2016, 06:23 PM IST

मैदान को कवर से ढंका हुआ है 50 लोग कवर को पकड़कर बैठे हुए Photo courtesy: Twitter
मैदान को कवर से ढंका हुआ है 50 लोग कवर को पकड़कर बैठे हुए Photo courtesy: Twitter

भारत पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडेन गॉर्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में इंद्र भगवान खलल डालते नजर आ रहे हैं। जी हैं मैदान पर घने बादलों का झुरमुट चढ़ आया है और मैदान पर हल्की बूंदी बांदी भी हो रही है। अभी टॉस होने को समय बाकी है। ऐसे में आशा की जा रही है कि तब तक मैदान से बादल पूरी तरह से छट जाएंगे। गौरतलब है कि ईडेन गार्ड्न्स मैदान के ड्रेनेज उतने बढ़िया नहीं है और अगर तेज बारिश हो जाती है तो मैच को फिर से करवाना थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। ऐसे में अगर मैच में बारिश होती है तो फिर भारतीय टीम के लिए आगे सेमीफाइनल के रास्ते मुश्किल हो जाएंगे।

अगर आज का मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों के खाते में 1-1 प्वाइंट आएंगे। टीम इंडिया तीसरे नंबर पर आ जाएगी ऐसे में आगे उसे बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े अंतर से मैच जीतने होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में लो स्कोरिंग की वजह से भारतीय टीम का नेट रन रेट -2.350 हो गया है और अगर सुपर- 10 के अंत में प्वाइंट के हिसाब से तीन टीमों के बीच में टक्कर होती है तो यह नेट रन रेट ही काम आएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

गौरतलब है कि 19 मार्च को यह मैच धर्मशाला में आयोजित किया जाना था, लेकिन सियासी तनाव के कारण आईसीसी को वेन्य कोलकाता आनन फानन में स्थानांतरित करना पड़ा। कोलकाता में भारतीय टीम का रिकॉर्ड टी20 में बढ़िया रहा है और उसने इस मैदान पर एकमात्र टी20 मै इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में हारा था। वहीं पाकिस्तान टीम इस मैच में वनडे क्रिकेट में खासी सफल रही है और भारत के खिलाफ अब तक खेले गए चार के चारों मुकाबले पाकिस्तान टीम ने वनडे में जीते हैं। लेकिन टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ अब तक जीत नसीब नहीं हुई है। ऐसे में पाकिस्तान टीम भारतीय टीम को हराते हुए अपनी हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी।

Editor's Pick