×

टीवी पर नहीं देख पाएंगे भारत पाक मैच क्योंकि...!

'अर्थ आवर डे' हर साल 19 मार्च को पूरी दुनिया में मनाया जाता है जिसमें पृथ्वी को बचाने के लिए करीब 172 देशों के लोग रात को 8:30 से 9:30 बजे तक यानि कि पूरे एक घंटे के लिए अपने घरों की बिजलियां बंद कर देते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 18, 2016 3:54 PM IST

भारत बनाम पाकिस्तान © Getty
भारत बनाम पाकिस्तान © Getty

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 19 मार्च को कोलकाता में खेला जाना है। इन दो चिरप्रतिद्वंदी टीमों के मुकाबले हमेशा हासिए पर रहते हैं तो इस बार भी भारतीय टीम पाकिस्तान को हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को हरा करना चाहेंगी। लेकिन इस बीच इस मैच को लेकर एक संकट खड़ा हो गया जो सीधे तौर पर मैच देखने वाले दर्शकों से जुड़ा हुआ है। दरअसल इस दिन ‘अर्थ आवर डे’ पड़ रहा है। ‘अर्थ आवर डे’ हर साल 19 मार्च को पूरी दुनिया में मनाया जाता है जिसमें पृथ्वी को बचाने के लिए करीब 172 देशों के लोग रात को 8:30 से 9:30 बजे तक यानि कि पूरे एक घंटे के लिए अपने घरों की बिजलियां बंद कर देते हैं।

इन देशों की फेहरिस्त में भारत भी शामिल है। भारत- पाकिस्तान मैच का प्रसारण 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें अर्थ आवर बीच के ओवरों में आएगा। ऐसे में अब क्या भारत के प्रशंसक ‘अर्थ आवर डे’ के चलते मैच देखेंगे? इस बात को लेकर धर्मसंकट खड़ा हो गया है। खैर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस संबंध में एक बेहतरीन राय दी है जो क्रिकेटप्रेमियों को रोमांचित कर सकती है।

TRENDING NOW

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस दिन सब भारत- पाकिस्तान मैच इकट्ठा होकर एक स्क्रीन पर देखें और ‘अर्थ आवर 2016’ का समर्थन करें। भारत हमेशा से ही विश्व कप में पाकिस्तान से जीतने में कामयाब रहा है ऐसे में पाकिस्तान टीम जो इस समय अपने जबरदस्त फॉर्म में वापस आ चुकी है भारतीय टीम को जबरदस्त टक्कर देना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार को भुलाते हुए टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें फिर से हरा करना चाहेगी।