• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • INDW VS PAKW T20 World Cup 2024: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

INDW VS PAKW T20 World Cup 2024: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

India vs Pakistan Womens T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 06, 2024, 02:34 PM IST

Published On Oct 06, 2024, 02:34 PM IST

Last UpdatedOct 06, 2024, 02:34 PM IST

Indian women team

(Image credit- @BCCIWomen X)

INDW VS PAKW T20 World Cup 2024: आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी थी. पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 106 रन का लक्ष्य रखा था, भारत ने 18.5 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. हरमनप्रीत कौर (29 रन रिटायर्ड हर्ट) और शेफाली वर्मा (32 रन) भारत के टॉप स्कोरर रहे.

भारत की इस टूर्नामेंट में यह पहली जीत है. इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

पाकिस्तान ने भारत को दिया था 106 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. अरुंधति रेड्डी और श्रेयंका पाटिल की धारदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन ही बना सकी. निदा डार ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. अरुंधति रेड्डी ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए, वहीं श्रेयंका पाटिल ने चार ओवर में एक मेडन के साथ 12 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.

Follow Updates here:

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, 106 रन के लक्ष्य को भारत ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. हरमनप्रीत कौर (29 रन रिटायर्ड हर्ट) और दीप्ति शर्मा (07 रन नाबाद ने भारत को 18.5 ओवर में जीत दिला दी. संजना (04 रन) ने विजयी रन बनाया.

भारत का चौथा विकेट गिरा, ऋचा घोष आउट

भारत का चौथा विकेट गिरा, ऋचा घोष खाता भी नहीं खोल सकीं. फातिमा सना ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए,

भारत का तीसरा विकेट गिरा, जेमिमा रोड्रिग्स आउट

80 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, जेमिमा रोड्रिग्स 23 रन की पारी खेलकर आउट. फातिमा सना को मिली पहली सफलता.

15 ओवर में भारत का स्कोर- 79/2

15 ओवर का खेल पूरा हुआ. भारत ने दो विकेट पर 79 रन बनाए है. जेमिमा रोड्रिग्स 23 रन और हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को जीत के लिए 30 गेंद में 27 रन बनाने हैं.

भारत का दूसरा विकेट गिरा, शेफाली वर्मा आउट

भारत का दूसरा विकेट गिरा, शेफाली वर्मा 32 रन की पारी खेलकर आउट. 61 रन के स्कोर पर भारत के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
ओमाइमा सोहैल को मिली सफलता.

10 ओवर में भारत का स्कोर- 50/1

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं. शेफाली वर्मा 24 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को जीत के लिए 60 गेंद में 56 रन बनाने हैं.

पांच ओवर में भारत का स्कोर- 22/1

पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर उतरी हैं.

भारत ने पहला विकेट गंवाया, स्मृति मंधाना आउट

भारत ने 18 रन (4.4 ओवर) के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया, स्मृति मंधाना सात रन की पारी खेलकर आउट. सादिया इकबाल ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई है.

पाकिस्तान ने भारत को दिया 106 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान ने भारत को दिया 106 रन का लक्ष्य. पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए. भारत के लिए अरुंधति रे़ड्डी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा, निदा डार आउट

पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा, निदा डार (28 रन) आउट. अरुंधति रेड्डी को मिली तीसरी सफलता.

15 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 72/7

15 ओवर का खेल पूरा हुआ. पाकिस्तान ने सात विकेट पर 72 रन बनाए हैं. निदा डार (18 रन) पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद के रुप में क्रीज पर मौजूद हैं.

पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, टुबा हसन आउट

पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, टुबा हसन खाता भी नहीं खोल सकी. श्रेयंका पाटिल को मिली दूसरी सफलता. श्रेयंका पाटिल कहर बरपा रही हैं.

पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा, फातिमा सना आउट

पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा, आशा शोभना की गेंद पर विकेट के पीछे ऋचा घोष ने फातिमा सना (13 रन) का बेहतरीन कैच लपका. 14 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 70/6.

आशा शोभना ने फील्डिंग में किया निराश, अब तक दो कैच टपकाए

आशा शोभना ने फील्डिंग में किया निराश, अब तक दो कैच टपका चुकी हैं. 13वें ओनर में उन्होंने निदा डार का आसान कैच टपकाया. इससे पहले उन्होंने मुनीबा अली का कैच भी ड्रॉप किया था.

पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

52 रन  (12.1 ओवर) के स्कोर पर पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा. अरुंधति रेड्डी को मिली दूसरी सफलता. आलिया रियाज सिर्फ चार रन की पारी खेलकर आउट. मुश्किल में पाकिस्तान की टीम.

10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 41/4

श्रेयंका पाटिल का विकेट मेडन ओवर. 10 ओवर में पाकिस्तान ने चार विकेट पर 41 रन बनाए हैं. निदा डार 06 रन और आलिया रियाज 00 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा, मुनीबा अली आउट

41 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा, मुनीबा अली 17 रन की पारी खेलकर आउट. श्रेयंका पाटिल की गेंद पर ऋचा घोष ने स्टंप आउट किया.

पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, ओमाइमा सोहैल आउट

अरुंधति रेड्डी ने दिलाई टीम इंडिया को सफलता, पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, ओमाइमा सोहैल तीन रन बनाकर आउट. अरुंधति रेड्डी की गेंद पर शेफाली वर्मा ने लपका आसान कैच.  सात ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 34/3.

पांच ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 25/2

पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. पाकिस्तान ने दो विकेट पर 25 रन बनाए हैं. मुनीबा 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, उनका साथ देने अब ओमाइमा सोहैल क्रीज पर उतरीं हैं.

पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, सिदरा अमीन आउट

पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, सिदरा अमीन आउट, दीप्ति शर्मा की गेंद पर सिदरा अमीन (08) बोल्ड हो गईं. 25 रन (4.5 ओवर) के स्कोर पर पाकिस्तान के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

रेणुका सिंह के ओवर में बने 12 रन

रेणुका सिंह के ओवर में दो चौके के साथ पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने 12 रन बनाए. तीन ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 17/1.

दो ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 5/1

दीप्ति शर्मा के ओवर में बने चार रन. दो ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 5/1.

पहले ओवर में पाकिस्तान ने गंवाया विकेट

पहले ओवर में पाकिस्तान ने गंवाया विकेट, रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर गुल फिरोजा (00 रन) को किया बोल्ड. एक ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 01/01.

पाकिस्तान की ओपनर्स क्रीज पर उतरीं

पाकिस्तान की ओपनर्स  मुनीबा और फिरोजा क्रीज पर उतरीं. भारत के लिए रेणुका सिंह गेंदबाजी की शुरुआत कर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, एस सजना, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फ़िरोज़ा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज़, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह, सादिया इकबाल

INDW VS PAKW T20 World Cup 2024 Live: पाकिस्तान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारत के लिए पूजा वस्त्राकर आज का मुकाबला नहीं खेल रही है.

INDW VS PAKW T20 World Cup 2024 Live: वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टक्कर

आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने है. पहले मैच में न्यूजीलैंड से करारी हार के बाद भारत को अगर महिला टी20 विश्व कप में अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसे पाकिस्तान के खिलाफ आज के मैच में टीम संयोजन की अपनी खामियों को दूर करना होगा. भारतीय समयानुसार शाम तीन बजे टॉस होगा और शाम 3.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा.

Editor's Pick