- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs South Africa, 1st T20I: Dharamshala T20 abandoned due to rain
बारिश के चलते धर्मशाला टी20 मुकाबला बिना एक भी गेंद खेले हुआ रद्द
दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज में अभी भी दो मुकाबले बचे हैं।
Published On Sep 15, 2019, 08:15 PM IST
Last UpdatedSep 15, 2019, 08:15 PM IST
Dharamsala T20I abandoned due to rain
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। मैच में टॉस तक नहीं हो सका। भारी बारिश के कारण मैदान में भरे पारी को देखते हुए अंत में मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।
पढ़ें:-लंदन टेस्ट: इंग्लैंड ने 399 रन का रखा लक्ष्य, ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई
मैच शाम सात बजे से शुरू होना था। साढ़े छह बजे मैच में टॉस होना था। भारी बारिश के कारण अंपायर्स ने शुरुआत में टॉस को टालने की जानकारी दी। जैसे-जैसे समय बीतता गया धर्मशाला में बारिश भी तेज होती गई। अंपायर्स ने रात करीब पौने आठ बजे मैच रद्द करने का फैसला किया।
पढ़ें: टेस्ट खिलाड़ी के टैग से बाहर निकलना चाहते हैं टेम्बा बावुमा
दोनों टीमों के बीच सीरीज में अभी भी दो मैच बचे हैं। अगला मुकाबला बुधवार को चंडीगढ़ में खेला जाएगा। जिसके बाद तीसरा और आखिरी मुकाबला अगले रविवार को बेंगलुरू में होना है।