• Home
  • News
  • india vs south africa 1st t20i match probable playing 11

IND vs SA: केएल राहुल और कुलदीप बाहर, क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

KL Rahul और Kuldeep Yadav के बाहर होने के बाद टीम इंडिया की चयन रणनीति पर क्या असर पड़ेगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 09, 2022, 11:55 AM IST

Published On Jun 09, 2022, 11:55 AM IST

Last UpdatedJun 09, 2022, 11:55 AM IST

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार से पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारतीय टीम को सीरीज शुरू होने से पहले ही अपने दो अहम खिलाड़ियों को खोना पड़ा। सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान संभालने वाले केएल राहुल के साथ ही चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को सीरीज से बाहर होना पड़ा। इसके बाद ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई।

ऐसे में सवाल यह है कि टीम प्रबंधन किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका देगा। राहुल के बाहर होने का अर्थ है कि रुतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय है। इस बीच आईपीएल में अपनी रफ्तार से सनसनी फैलाने वाले उमरान मलिक, जिन्होंने अकसर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक से गेंदबाजी की, को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। अर्शदीप सिंह को भी आज मौका मिलने की संभावना बहुत कम है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल द्रविड़ ने साप किया था कि भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल और हार्दिक पंड्या को तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालना होगा। अगर हार्दिक को फिनिशर की भूमिका मिलती है तो कार्तिक टॉप 5 में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

क्या हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल

साउथ अफ्रीका ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में अपने टॉप 4 में ज्यादा बदलाव नहीं किए थे। ऐसे में वेन डर डुसां, डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन के बीच काफी संघर्ष देखने को मिल सकता है।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्ररिक्स, तेंबा बावुमा, एडिन मार्करम, रासी वेन डर डुसां, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, एनरिच नॉर्त्जे, मार्को येनसन, तबरेज शम्सी, कागिसो रबाडा

Editor's Pick