add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: हार्दिक के धमाल के बाद, गेंदबाजों का जलवा, भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच कटक में खेला जा रहा है. देखें इस मैच का लाइव स्कोर.

india-vs-south-africa
india-vs-south-africa

कटक: हार्दिक पंड्या की मैदान पर वापसी कमाल की रही. और उनकी पारी और फिर गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को बारबती टी20 इंटरनेशनल मैच में 101 रन से हरा दिया. भारत ने इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारत ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 175 रन बनाए. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सिर्फ 17 के स्कोर तक टीम अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से अभिषेक शर्मा ने तिलक वर्मा के साथ टीम को संभाला. अभिषेक ने 17 रन, जबकि तिलक वर्मा ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

भारत को असली दम तो हार्दिक पंड्या ने दिया. पंड्या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए. इनके अलावा, अक्षर पटेल ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. पंड्या श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह इस मुकाबले में पहली बार टीम इंडिया की ओर से खेलते नजर आए.

साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि लुथो सिपामला ने 2 विकेट निकाले. इनके अलावा, डोनोवन फेरीरा ने 1 विकेट अपने नाम किया.

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में महज 74 रन पर सिमट गई. यह इस टीम का भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में न्यूनतम स्कोर भी रहा. मेहमान टीम ने पारी की दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डी कॉक का विकेट गंवा दिया. उस समय तक टीम का खाता तक नहीं खुला था.

यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 रन जुटाए. स्टब्स 14 रन बनाकर आउट हुए. यहां से देवाल्ड ब्रेविस ने मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े. कप्तान मार्करम 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लगा गया.

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाला, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के नाम 1-1 विकेट रहा.

इस मुकाबले के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए. वह तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद बाद भारत ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की. अब भारत का लक्ष्य पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज पर भी कब्जा करना है. न्यू चंडीगढ़ में 11 दिसंबर को सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे


इंडिया (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

IND vs SA: शिवम दूबे हुए बोल्ड, भारत का छठा विकेट गिरा
IND vs SA: अक्षर पटेल भी चलते बने, भारत की आधी टीम पविलियन लौटी
IND vs SA 1st T20I LIVE: मार्को यानसन का एक और कैच, तिलक वर्मा भी आउट

IND vs SA 1st T20I LIVE:  गेंद मार्को यानसन का पीछा कर रही है. तिलक वर्मा ने लुंगी नगिडी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा. गेंद बाउंड्री लाइन पर खड़े लंबे कद के मार्को यानसन के ऊपर से नहीं जा पाई. वर्मा 26 र रन बनाकर आउट हो गए.

IND vs SA 1st T20I LIVE: भारत का तीसरा विकेट गिरा, मार्को यानसन ने किया कमाल का कैच

मार्को यानसन कमाल के ऑलराउंडर हैं. 6 फुट 8 इंच कद का यह खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकता है. लेकिन साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी की फील्डिंग भी कमाल है. भारत के खिलाफ मंगलवार को कटक के बाराबती स्टेडियम पर टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में उन्होंने कमाल की फील्डिंग की. उनकी फील्डिंग ने खतरनाक दिख रहे अभिषेक शर्मा की पारी का अंत किया.

IND vs SA 1st T20I LIVE: 4, 6, W- सूर्यकुमार यादव भी फंसे, लुंगी नगि़डी का दूसरा विकेट

सूर्यकुमार यादव ने पहले लुंगी नगिड़ी की गेंद पर चौका लगाया. और फिर कमाल का छक्का लगाया. लेकिन इसकी अगली गेंद पर उन्होंने फ्लिक शॉट खेलना चाहा. गेंद बल्ले के अंदरूनी भाग से लगी और हवा में ऊपर गई. मिड ऑन पर एडेन मार्करम ने आसान सा कैच किया. यह विकेट भी शुभमन गिल की तरह ही था.

ind vs sa, shubman gill out, india vs south africa
IND vs SA 1st T20I LIVE: वापसी मैच में दूसरी ही गेंद पर आउट हुए शुभमन गिल

शुभमन गिल की मैदान पर वापसी अच्छी नहीं रही. लुंगी नगिडी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह आउट हो गए. मैच की तीसरी गेंद पर गिल को मिड ऑफ पर मार्को यानसन ने कैच किया. गिल ने चार रन बनाए. India का स्कोर 1 विकेट पर 5 रन.

Ind vs sa 1st t20i, india playing 11
IND vs SA 1st T20I LIVE: क्या है भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे

इंडिया (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

IND vs SA 1st T20I LIVE Score: हार्दिक पंड्या हैं टीम के लिए लकी?

हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए लकी रही हैं. साल 2024 से अभी तक हार्दिक पंड्या ने भारत ने 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें से 26 भारत जीता है. इसमें एक मैच सुपर ओवर में गया था. श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में हुए इस मैच में भारत ने जीत हासिल की थी.

Trending This Week