• Home
  • News
  • India vs South Africa, 1st Test: Hardik Pandya-Bhuvneshwar Kumar’s partnership help Visitors reach 185/7 at Tea on Day 2

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टेस्ट: हार्दिक पांड्या ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक; टी तक भारत का स्कोर 185/7

दूसरे दिन चायकाल तक टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से 101 रन पीछे है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 06, 2018, 06:43 PM IST

Published On Jan 06, 2018, 06:43 PM IST

Last UpdatedJan 06, 2018, 06:43 PM IST

हार्दिक पांड्या ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया © AFP

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में लड़खड़ाती टीम इंडिया की पारी को हार्दिक पांड्या ने संभाल लिया। लंच तक 4 विकेट पर 76 रन बना चुकी भारतीय टीम ने टी तक 3 और विकेट खो दिए। दिन के दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा का अहम विकेट खो दिया। जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर पारी को संभाला। पांड्या ने अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदो में टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। फिलहाल हार्दिक पांड्या 81 और भुवनेश्वर कुमार 24 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। दूसरे सेशन में वर्नान फिलेंडर ने 2 और डेल स्टेन ने एक विकेट लिया। टी तक टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं, दक्षिण अफ्रीका अब भी मैच में 101 रनों से आगे है।

लंच ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा विकेट खो दिया। 37वें ओवर में फिलेंडर की पहली ही गेंद पर चेतेश्वर पुजारा कप्तान ड्यु प्लेसी को आसान सा कैच थमा बैठे। पुजारा सुबह से ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदो को छोड़ रहे थे लेकिन ब्रेक के बाद उनकी लय टूट गई और वो इस तरह की गलती कर बैठे। पुजारा के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए। पांड्या ने रुक रुककर खेलने की बजाय आते ही चौके लगाने शुरू कर दिए। 38वें ओर में डेल स्टेन की चौथी गेंद पर पांड्या बीट हुए। दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से कैच आउट की अपील की गई और फील्ड अंपायर ने आउट का इशारा किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-1st-test-cheteshwar-pujara-survives-as-visitors-score-764-at-lunch-on-day-2-676127″][/link-to-post]

हालांकि पांड्या इस फैसले से सहमत नहीं थे और उन्होंने डीआरएस लेने का फैसला किया। रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी। पांड्या को तो जीवनदान मिला लेकिन अगले ही ओवर में फिलेंडर ने रविचंद्रन अश्विन को चलता किया। अश्विन बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाकर अपना विकेट गंवा बैठे। विराट कोहली ने भी इस विकेट पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अश्विन के आउट होने के बाद मैदान पर आए ऋद्धिमान साहा को क्रीज पर सेट होने का सामन नहीं मिला। 42वें ओवर में डेल स्टेन ने उन्हें अपना 419वां शिकार बनाया। साहा ने भी रीव्यू लिया लेकिन गेंद सही लाइन में थी और विकेट पर लग रही थी। तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला बरकरार रखा, इसी के साथ भारत ने दोनों रीव्यू भी खो दिए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/bbl-2018-mohammad-nabis-fifty-help-melbourne-renegades-beat-melbourne-stars-by-6-wickets-676175″][/link-to-post]

इसके बाद पांड्या ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी शुरू की और देखते ही देखते उन्होंने 50 का आंकड़ा भी पार कर लिया। कप्तान ड्यू प्लेसी पांड्या को आउट करने के लिए 56वें ओवर में पहली बार केशव महाराज को अटैक में लाए। ओवर की तीसरी गेंद पर महाराज ने पांड्या को बीट कर दिया लेकिन विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने स्टंपिंग करने में देर कर दी। इसी बीच 61वें ओवर में तीन गेंद डालने के बाद स्टेन पवेलियन में वापस चले गए और फिलेंडर ने उनका ओवर पूरा किया। दरअसल स्टेन के जूते में कुछ दिक्कत थी, जिस वजह से वो गेंदबाजी ठीक से नहीं कर पा रहे थे।

फिलहाल टीम इंडिया का पहला लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका की बढ़त को कम से कम करना है। कोहली विपक्षी टीम को 100 रनों से ज्यादा की बढ़त नहीं लेने देना चाहेंगे। इसका सारा जिम्मा हार्दिक पांड्या के कंधों पर है और भुवनेश्वर कुमार को भी बिना कोई खराब शॉट खेले उनका साथ देना होगा। दूसरे सेशन में कई बार ऐसा देखने को मिला जब भुवी नॉन स्ट्राइकर एंड पर खेड़े होकर पांड्या तो ये बता रहे थे कि गेंदबाज किस तरह की गेंद डालने वाला है। पांड्या को भी एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने का पूरा फायदा मिल रहा है।

Editor's Pick