तो इसलिए टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं हैं रोहित शर्मा?

कमजोर डिफेंस की वजह से टेस्ट में फेल हो रहे हैं रोहित शर्मा- डीन जोंस

Edited By : Press Trust of India |Jan 18, 2018, 05:26 PM IST

Published On Jan 18, 2018, 05:26 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2018, 05:26 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा गज़ब के बल्लेबाज़ हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कमजोर डिफेंस के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी स्पेशलिस्ट भारतीय बल्लेबाज मौजूदासीरीज के दो टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का मजबूती से सामना नहीं कर पाया। लगातार दो हार के साथ भारत ने सीरीज़ भी गंवा दी है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ के दौरान एकदिवसीय मैचों में तीसरा दोहरा शतक और अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज शतक का भारतीय रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित के ‘मौजूदा फॉर्म’ को देखते हुये उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की जगह उन्हें टीम में चुना गया था लेकिन चार पारियों में 19.50 की औसत से सिर्फ 78 बनाकर वो इस फैसले को सही नहीं ठहरा पाये। इस पर डीन जोन्स ने पीटीआई से कहा, ‘‘ मैंने उन्हें देखा है और वो तकनीकी रूप से मजबूत हैं, लेकिन आपके खेल में गलती तब होती है जब आपका रक्षात्मक पहलू कमजोर होता है और वो (रोहित) अपनी रक्षात्मक तकनीक के कारण विफल हो रहे हैं।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-under-19-world-cup-england-beat-bangladesh-namibia-lost-to-canada-679047″][/link-to-post]

उन्होंने कहा, ‘‘ टेस्ट क्रिकेट में अपकी बल्लेबाजी का 70 प्रतिशत हिस्सा रक्षात्मक तकनीक पर निर्भर करता है और वनडे में इसकी जरूरत 40 प्रतिशत होती है। उनकी रक्षात्मक तकनीक उन्हें विफल बना रही है। उन्हें अपनी रक्षात्मक तकनीक पर सुनील गवास्कर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और यहां तक कि विराट कोहली के जैसे भरोसा होना चाहिये।’’ जोन्स ने कहा कि भारत को टीम चयन के मुद्दों को हल करने के लिऐ दक्षिण अफ्रीका जैसे कड़े दौरे की जरूरत थी। उन्होंने कहा, ‘‘ अपको टीम का संयोजन सही करने के लिये ऐसे दौरे की जरूरत होती है ताकि यहेपता चल सके कि खिलाड़ी काबिल है या नहीं।’’

Editor's Pick