×

सेंचुरियन वनडे: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

भारत पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - February 4, 2018 1:20 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहला वनडे रनों की पीछा करते हुए जीतने के बाद कोहली को टीम पर पूरा भरोसा हो गया है। टीम इंडिया ने सेंचुरियन वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ उतर रहा है, जो डरबन वनडे का हिस्सा थे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका टीम में कुछ बदलाव जरूर हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/india-vs-south-africa-2nd-odi-preview-hosts-will-look-to-bounce-back-in-centurion-683512″][/link-to-post]

फॉफ ड्यु प्लेसी के चोटिल होने की वजह से कप्तानी का जिम्मा एडेन मारक्रम को दिया गया है। ये फैसला थोड़ा हैरान करने वाला है क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि ड्यु प्लेसी की गैर मौजूदगी में हाशिम आमला टीम की कमान संभालेंगे। खैर, इसके अलावा तबरेज शमसी की टीम में इंट्री हुई है और खाया जोंडो को वनडे डेब्यू करने का मौका मिला है।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, डेन मारक्रम (कप्तान), जीन पॉल ड्यूमिनी, खाया जोंडो, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, कगीसो रबादा, ताबरेज शमसी, मॉर्ने मॉर्केल, इमरान ताहिर।

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रित बुमराह।