×

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 549 रन का लक्ष्य, चौथे दिन टीम इंडिया का स्कोर- 26/2

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है. और भारत के लिए इस मैच में वापसी करना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है.

South africa Squad
South africa Squad

तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम इतिहास रचने के करीब है. खेल के चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित की. पहली पारी में बढ़त के आधार पर साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य रखा है.

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 27 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल (13) और केएल राहुल (06) का विकेट गंवा दिया है. साई सुदर्शन (02 रन) और नाइट वाचमैन कुलदीप यादव (04 रन) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 

25 साल बाद साउथ अफ्रीका के पास सुनहरा मौका है कि वह भारत में टेस्ट सीरीज जीते, अगर भारत को यहां से टेस्ट मैच जीतना है उसे चमत्कार करना होगा. साउथ अफ्रीका ड्रॉ की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहेगी. क्योंकि सीरीज जीतने से उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अच्छे अंक मिलेंगे.

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, DAY- 4: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 27/2

चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 27/2. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल (13) और केएल राहुल (06) का विकेट गंवा दिया है. साई सुदर्शन 02 रन और नाइट वाचमैन कुलदीप यादव 04 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, DAY- 4 LIVE: साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी (260/5) घोषित की, भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी (260/5) घोषित की, भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य. ट्रिस्टन स्टब्स 94 रन की पारी खेलकर आउट हुए. रविंद्र जडेजा को चार विकेट मिले.

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, DAY- 4 LIVE: लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका- 220/4

लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने चार विकेट पर 220 रन बनाए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स 60 रन और वियान मुल्डर 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त 508 रन की हो चुकी है.

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, DAY- 4 LIVE: साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

रविंद्र जडेजा को मिली तीसरी सफलता. साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, टोनी डी जार्जी 49 रन की पारी खेलकर आउट हुए. साउथ अफ्रीका की लीड 450 रन के पार पहुंच चुकी है. ट्रिस्टन स्टब्स अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं, उनका साथ देने वियान मुल्डर क्रीज पर उतरे हैं.

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, DAY- 4 LIVE: रविंद्र जडेजा ने दिलाई भारत को पहली कामयाबी

जडेजा ने एक और नो-बॉल फेंकी. लेकिन इसके फौरन बाद उन्होंने रेयान रिकल्टन का विकेट हासिल किया. और इस बार भी बल्लेबाज ने कवर्स में गेंद को ड्राइव करना चाहा. लेकिन गेंद बल्ले पर पूरी नहीं आई. वह विकेट पर स्किप कर गई. कवर्स में खड़े मोहम्मद सिराज ने आसान सा कैच किया. साउथ अफ्रीका को 59 के स्कोर पर पहला झटका. उसकी कुल बढ़त 347 रन की हो गई है.

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, DAY- 4 LIVE

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, DAY- 4 LIVE: साउथ अफ्रीका की टीम् 314 रन आगे है. और अब उसकी कोशिश होगी कि वह ज्यादा से ज्यादा स्कोर कम वक्त में बनाए ताकि उसके गेंदबाजों को भारत को आउट करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए.

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, DAY- 4 LIVE

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, DAY- 4 LIVE: नमस्कार गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत है. यह मैच भारतीय टीम के लिए बहुत मुश्किल रहा है. और यहां से उसे कोई चमत्कार ही बचा सकता है.