केपटाउन वनडे: विराट कोहली ने जड़ा धमाकेदार शतक; टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 304 रनों का लक्ष्य रखा

भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 303 रन बनाए।

Edited By : Gunjan Tripathi |Feb 07, 2018, 08:17 PM IST

Published On Feb 07, 2018, 08:17 PM IST

Last UpdatedFeb 07, 2018, 08:17 PM IST

विराट कोहली © AFP

कप्तान विराट कोहली  की 160 रनों की धमाकेदार पारी की मदद से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 303/6 का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की ओर से कप्तान कोहली ने 159 गेंदो में नाबाद 160 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसी के साथ कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। कोहली से पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग (2001-02, 2005-06) और पाकिस्तान के मिसबाह उल हक (2012-13) ये कारनामा कर चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा पहले ही ओवर में कगीसो रबाडा की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। यहां के शिखर धवन और कोहली ने पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 140 रनों की शानदार साझेदारी बनी। इस दौरान धवन ने 42 गेंदो पर अपने वनडे करियर का 25वां अर्धशतक जड़ा। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली पांच पारियों में धवन ने चार अर्धशतक जड़े हैं। हालांकि 24वें ओवर में जेपी ड्युमिनी की गेंद पर कैच आउट होकर धवन अपने शतक से चूक गए। एडेन मारक्रम ने धवन का शानदार कैच पकड़ा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-womens-championship-poonam-yadavs-4-wicket-haul-help-india-beat-south-africa-by-178-runs-in-2nd-odi-to-clinch-series-684388″][/link-to-post]

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे आज कुछ खास नहीं कर सके। 28वें ओवर में ड्युमिनी की चौथी गेंद पर खराब शॉट खेलकर रहाणे ने 11 रन पर अपना विकेट गंवाया। पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या भी लय में नहीं दिखे। कई बार रन आउट होने से बाल बाल बचने के बाद 33वें ओवर में क्रिस मॉरिस ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी आए। इसी बीच कोहली ने अपने वनडे करियर का 34वां शतक भी पूरा किया।

10,000 रनों के आंकड़े से 98 रन दूर खेल रहे धोनी केवल 10 रन बनाकर इमरान ताहिर की गेंद पर कैच आउट हो गए। धोनी के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर आए केदार जाधव ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। जाधव केवल 1 रन बनाकर एंडिल फेलकुवाओ का शिकार बने। कोहली ने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी बनाई और भारत को 303 के आंकड़े तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका को सीरीज में बने रहने के लिए 304 बनाने होंगे।

Editor's Pick