×

IND vs SA: विशाखापत्तनम में भारत का रिकॉर्ड देखकर साउथ अफ्रीका के छूटेंगे पसीने, किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन, और किसने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा. भारत ने सीरीज का पहला मैच जीता था और रायपुर में दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने जीता.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 5, 2025 12:44 PM IST

विशाखापत्तनम: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच शनिवार को खेला जाएगा. भारत ने रांची में 17 रन से जीत हासिल की थी. हालांकि साउथ अफ्रीका ने रायपुर में चार विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी की. अब मुकाबला बराबरी पर है. और विशाखापत्तनम का मैदान भारत के लिए लकी रहा है. देखते हैं कि इस मैदान टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है.

कमाल का है भारत का रिकॉर्ड

Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium पर भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है. इस स्टेडियम पर खेले गए 10 में से 7 मैच भारत ने जीते हैं. दो में उसे हार मिली है. इसके साथ ही एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने इस मैदान पर कोई मैच नहीं खेला है.

कैसे हैं इस मैदान के आंकड़े

विशाखापत्तनम के इस स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद माना जाता है. और भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इस पिच का खूब फायदा उठाया है. इस मैदान पर बने दो सबसे बड़े स्कोर भारतीय टीम ने ही बनाए हैं. 18 दिसंबर 2019 को भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट पर 387 रन बनाए हैं. इसके अलावा 5 अप्रैल 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 356 रन बनाए थे. दोनों मैच भारतीय टीम ने जीते थे.

ऐसा नहीं है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए हर बार इस मैदान पर खेलना सुखद रहा है. भारत का इस मैदान पर सबसे कम स्कोर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ है. 29 अक्टूबर 2016 को भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में 79 रन पर सिमट गई थी. इसके अलावा दूसरा सबसे स्कोर भी भारत के ही नाम है. 19 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में भारत 117 पर ऑल आउट हो गया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत


रन से अंतर से सबसे बड़ी जीत भारत ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की थी. भारतीय टीम 190 रन से जीती थी. वहीं विकेट के अंतर से सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है. ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को 10 विकेट से हराया था.

विराट कोहली का विशाखापत्तनम में रिकॉर्ड है कमाल

विशाखापत्तनम विराट कोहली के लिए भी लकी रहा है. 7 मैचों में वह 3 शतक लगा चुके हैं. इस मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम ही है. इस स्टेडियम में सबसे बड़ी पारी रोहित शर्मा ने (159 रन) वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में खेली थी. दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही नाबाद 157 रन की पारी खेली थी. भारत के कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. कुलदीप ने 9 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं.

TRENDING NOW

कुलदीप यादव ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने लिए हैं. यादव ने यहां चार वनडे इंटरनेशनल मैचों में 9 विकेट लिए हैं. वहीं मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम है. मिश्रा ने 29 अक्टूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 ओवरों में 18 रन देकर पांच विकेट लिए थे.