• Home
  • News
  • India vs South Africa, 3rd T20I: Quinton de Kock fifty helps south africa to 9 wicket win

डी कॉक के अर्धशतक से जीता अफ्रीका, 1-1 से बराबर की सीरीज

135 रनों के लक्ष्‍य को साउथ अफ्रीका ने 19 गेंद बाकी रहते ही बना लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 22, 2019, 10:26 PM IST

Published On Sep 22, 2019, 10:26 PM IST

Last UpdatedSep 22, 2019, 10:26 PM IST

Quinton de Kock IANS

Quinton de Kock (File Photo) @ IANS

बेंगलुरू में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत पर नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। अफ्रीकी टीम के कप्‍तान क्विंटन डी कॉक मैच के हीरो रहे। उन्‍होंने 52 गेंद पर 79 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम टी20 सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्‍म करने में सफल रही।

पहली पारी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी के दौरान भारतीय टीम कगीसो रबाडा वा अन्‍य अफ्रीकी गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 134/9 रन ही बना पाई। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान अफ्रीकी टीम ने 19 गेंद पहले ही मैच जीत लिया।

डी कॉक-रीजा हेंड्रिक्‍स की शानदार साझेदारी

135 रनों के छोटे लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान सलामी बल्‍लेबाज रीजा हेंड्रिक्‍स 28(26) और कप्‍तान क्विंटन डी कॉक ने टीम को बेहद शानदार शुरुआत दिलाई। भारतीय गेंदबाज विकेट निकालने के लिए जूझते रहे। 11वें ओवर में जब अफ्रीकी टीम का स्‍कोर 76 रन था तब हार्दिक पांड्या भारत को पहली सफलता दिला पाए।

पढ़ें:- आखिर क्‍यों धोनी के बलिदान बैज विवाद पर BCCI हटा था पीछे, विनोद राय ने तोड़ी चुप्‍पी…

हेंड्रिक्‍स को मिडविकेट पर कप्‍तान विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़कर चलता किया। नए बल्‍लेबाज टेम्‍बा बावुमा 27(23) टीम की जीत सुनिश्चित करने के बाद कप्‍तान के साथ वापस डगआउट लौटे।

भारतीय गेंदबाजी की बात की जाए तो युवा नवदीप सैनी सबसे महंगे साबित हुए। उन्‍होंने अपने दो ओवरों में 25 रन लुटा दिए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की भी मैच में खूब धुनाई हुई। हार्दिक ने दो ओवरों में 23 रन दिए जबकि क्रुणाल ने 3.5 ओवरों में 40 रन लुटा दिए।

Editor's Pick