add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्विंटन डी कॉक के पैर छूने सुरक्षा तोड़कर मैदान में घुसा फैन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट के दौरान हुई एक और घटना।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 20, 2019 10:42 AM IST

रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन जेएससीए स्टेडियम की सुरक्षा में सेंध लगी। दरअसल मैच के पहले दिन एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ा मैदान पर उतर आया और दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के पैर छूकर लौट गया।

भारत में ये कोई पहली घटना नहीं है जब कोई फैन मैच के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने सुरक्षा तोड़ मैदान में उतर आया हो। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ऐसा कई बार हो चुका है। हालांकि ये पहला मौका होगा जब भारतीय फैन किसी विदेशी खिलाड़ी से मिलने के लिए मैदान पर घुस आया हो।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रांची टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे का दबदबा रहा। रोहित के शानदार शतक और रहाणे के साथ उनकी रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर पहला सेशन गंवाने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और तीन विकेट पर 224 रन का स्कोर खड़ा किया।

रांची टेस्ट: रहाणे ने जड़ा शतक; रोहित के 150 रन पूरे

दक्षिण अफ्रीका की ओर से पहले दिन कगीसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो (चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल) अहम विकेट हासिल किए। वहीं एनरिक नॉर्टजे को कप्तान कोहली का बड़ा विकेट मिला। लेकिन रोहित-रहाणे के पारी संभालने के बाद प्रोटियाज गेंदबाज संघर्ष करते दिखे।