add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Live Score, India vs South Africa, 3rd Test: केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी टीम इंडिया

India vs South Africa, 3rd Test, Live Score updates of Day 1 from Newlands, Cape Town.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 11, 2022 12:39 PM IST

South Africa vs India, 3rd Test – Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज, 11 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। 1-1 से बराबरी पर चल रही सीरीज का तीसरा मैच जीतकर विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम के पास दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने का मौका है।

न्यूलैंड्स की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी। सेंचुरियन किले को तोड़ने और वांडर्स में अपने गढ़ को बनाए रखने में विफल रहने के बाद, भारत को अफ्रीकी जमीन पर पहली बार सीरीज जीतने के लिए केपटाउन को जीतना आसान नहीं होगा। लेकिन, पिछले एक साल में अगर भारतीय टीम से कुछ अच्छा देखने को मिला है तो वो है बेहतरीन वापसी करना।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूलैंड्स टेस्ट के साथ कप्तान कोहली भी प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। वहीं चोटिल मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जगह इशांत शर्मा (Ishant Sharma) या उमेश यादव (Umesh Yadav) को मौका मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर डीन एल्गर (Dean Elgar) की टीम पिछले मैच में जीत हासिल करने के बाद शायद ही प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगी।

TRENDING NOW

भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, विराट कोहली, इशांत शर्मा, उमेश यादव , जयंत यादव, प्रियांक पांचाल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा.

दक्षिण अफ्रीका टीम: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी, वियान मुल्डर, प्रेनेलन सुब्रायन , बेउरन हेंड्रिक्स, सिसांडा मगला, जॉर्ज लिंडे, सरेल एरवी, रयान रिकेलटन, ग्लेनटन स्टुउरमैन.