• Home
  • News
  • India vs South Africa: after defeat Virat kohli said this is what we Exactly wanted to do

द.अफ्रीका से करारी हार के बावजूद विराट ने क्‍यों कहा- 'यही वो चीज है जो हम चाहते थे'

बेंगलुरू टी20 में भारत को नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 23, 2019, 12:08 AM IST

Published On Sep 23, 2019, 12:08 AM IST

Last UpdatedSep 23, 2019, 12:08 AM IST

Virat Kohli AFP

Virat Kohli (File Photo) @ AFP

बेंगलुरू टी20 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद कप्‍तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि ये वही चीज है जो हम करना चाहते थे।

पढ़ें:- डी कॉक के अर्धशतक से जीता अफ्रीका, 1-1 से बराबर की सीरीज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 क्रिकेट में चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनने वाले विराट पहले कप्‍तान बन गए। चिन्‍नास्‍वामी की पिच को रन चेज करने के लिए अच्‍छा माना जाता है, लेकिन फिर भी विराट ने ऐसा किया। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में महज 134/9 रन ही बना पाई। नतीजतन भारत को नौ विकेट से हार झेलन पड़ी।

मैच के बाद भारतीय कप्‍तान ने कहा, “हम रन चेज करने में माहिर हैं, लेकिन पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बड़ा स्‍कोर बनाने में हमें परेशानी होती है। भारत को अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने की जरूरत है।”

पढ़ें:- जीत के साथ डी कॉक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनाई विशेष क्‍लब में जगह

विराट कोहली ने कहा, “यह वही चीज है जो हम करना चाहते थे। टी20 विश्‍व कप से पहले हम इसी तरह से आगे बढ़ने वाले हैं। हमें अपना माइंडसेट लचीला बनाना होगा। जब चीजें हमारे मुताबिक नहीं हो, हमें तब भी वहां अच्‍छे से खेलना होगा। आने वाले समय में भी हमारे पास ऐसे मैच सामने आएंगे जहां हम जो चाहते हैं वो नहीं कर पाएंगे, लेकिन हमारा इरादा साफ है।”

Editors Pick