×

IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट भी जीता, एक साल में दूसरी बार टीम इंडिया का क्लीन स्वीप

IND vs SA Day 5 Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट का आज दूसरा दिन है. भारतीय टीम को मैच बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा.

INDIA vs South Africa Day 5
INDIA vs South Africa Day 5

ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर के छह विकेट की मदद से साउथ अफ्रीका ने बुधवार को यहां दूसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में भारत को 408 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली.

यह हार भारत के टेस्ट इतिहास में एक और शर्मनाक पड़ाव है क्योंकि रन के लिहाज़ से यह उनकी सबसे बड़ी हार है. साउथ अफ्रीका की पिछले 25 वर्षों में भारत में टेस्ट साउथ में यह पहली जीत है. भारत के सामने 549 रन का असंभव लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन 140 रन पर आउट हो गई.

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन पर आउट हो गई थी. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी. भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ही कुछ संघर्ष कर पाए. उन्होंने 87 गेंदों में 54 रन बनाए. हार्मर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 रन देकर छह विकेट तथा मैच में कुल नौ विकेट लिए.

एडेन मार्क्रम ने नौ कैच लेकर एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने भारत के अजिंक्य रहाणे के 2015 में लिए गए आठ कैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच 30 रन से जीता था.

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान ऋषभ पंत

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live:  भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने कहा- यह बहुत निराशाजनक है. एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है. साउथ अफ्रीका को इसका श्रेय जाना चाहिए वे हमसे बेहतर खेले. उन्होंने सीरीज में अच्छा खेला. इसके साथ ही यह बात भी साफ हो गई कि आप किसी चीज को हल्के में नहीं ले सकते. हम घर पर खेल रहे थे लेकिन कई बार हम मैच में आगे थे लेकिन उनका फायदा नहीं उठा पाए. हमें बेहतर होना सीखना पड़ेगा.

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: केशव महाराज को विकेट, साउथ अफ्रीका की रिकॉर्ड जीत

मार्को यानसन ने कमाल का कैच पकड़ कर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई. यानसन ने पीछे दौड़ते हुए कमाल का कैच किया. मोहम्मद सिराज ने केशव महाराज की गेंद पर स्लॉग करना चाहा और मार्को यानसन ने दौड़ लगाकर गेंद को पकड़ा.

26/11/2025 9:35 am
IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: साइमन हार्मर को एक और विकेट...

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: साइमन हार्मर कमाल के गेंदबाज हैं. कल उन्होंने केएल राहुल को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया और अब ध्रुव जुरेल को भी जाल में फंसाया. उनकी ऑफ स्पिन गेंद थी. जुरेल भी इस गेंद को टर्न के लिए खेले लेकिन गेंद सीधा निकल गई. उन्होंने गेंद को इस तरह पकड़ा कि यह टर्न न हो बल्कि उसे पिच से मदद मिले. ड्रिफ्ट ऐसी थी कि गेंद थोड़ी सी बाहर निकली. जुरेल ने पैर निकालकर गेंद को हल्के हाथ से खेलना चाहा. लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और मार्करम ने कैच लपकने में गलती नहीं की. जुरेल खाता खोले बिना पविलियन लौट गए. भारत के चार विकेट गिर चुके हैं.

Kuldeep yadav out simon harmer, south africa s india 26/11/2025 9:32 am
IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: साइमन हार्मर ने किया कुलदीप यादव को आउट

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: आखिर नाइटवॉचमैन आउट हो गए. कुलदीप यादव फिरकी में चकमा खा गए. वह टर्न की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन गेंद सीधा निकल गई. वह टर्न नहीं हुई. कुलदीप यादव गेंद को बैकफुट पर खेल गए. उन्हें आगे आकर खेलना चाहिए. गेंद विकेटों से टकराई. साउथ अफ्रीका को दिन का पहला विकेट. भारत का स्कोर 40 रन पर तीन विकेट.

26/11/2025 9:16 am
IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: अब कुलदीप यादव को मिला किस्मत का साथ

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: अब कुलदीप यादव को किस्मत का साथ मिला. बीते दिन के दोनों बल्लेबाजों को किस्मत साथ दे चुकी है. इस बार यादव, जो नाइटवॉचमैन के तौर पर आए थे ने साइमन हार्मर की गेंद पर बल्ला अड़ा दिया. पहली स्लिप में एडिन मार्करम ने आसान सा कैच छोड़ दिया. गेंद उनके हाथ से लगकर जमीन पर गिर गई. पहली पारी में मार्करम ने पांच कैच लिए थे.

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: मार्को यानसन ने लिया विकेट लेकिन यह क्या...

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: साउथ अफ्रीका के पेसर मार्को यानसन ने साई सुदर्शन को आउट कर साउथ अफ्रीका को दिन की पहली कामयाबी दिलाई. शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद. इसे सुदर्शन को खेलने की जरूरत नहीं थी. लेकिन साई सुदर्शन ने ऐसा किया. गेंद ने बल्ले का किनारा लिया. और सुदर्शन आउट हुए. लेकिन यह क्या… सायरन बजने लगा. यह नो-बॉल थी. साई सुदर्शन को इस किस्मत जरूरत थी.

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: गौतम गंभीर ने की खिलाड़ियों से बात

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live:  भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुख्य कोच गौतम गंभीर बात कर रहे हैं. गंभीर के हावभाव और खिलाड़ियों को देखकर लग रहा है कि कोच की ओर से खिलाड़ियों से काफी कड़े शब्दों में बात की जा रही है. ऐसा बहुत कम हुआ है कि भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर इस तरह की परिस्थिति में हो. भारतीय टीम एक बार फिर घर पर सीरीज में सफाए की कगार पर है. और जडेजा का यह कहना कि यहां ड्रॉ किसी जीत से कम नहीं होगा यह युवा खिलाड़ियों के लिए काफी प्रेरणा भरा हो सकता है.

ind vs sa guwahati test day 5 pitch, anil kumble pitch report
IND vs SA LIVE: अनिल कुंबले ने बताया कैसी है पांचवें दिन की पिच

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: कैसी है पिच
अनिल कुंबले ने कहा कि पिच परंपरागत रूप से पांचवें दिन की पिच नहीं लग रही है. उन्होंने कहा कि पिच पर उछाल सामान्य होगा और कोई-कोई गेंद उछलेगी. कुंबले ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है और इस पर काफी कम टूट-फूट है. कुंबले ने यह भी कहा कि कोई-कोई गेंद नीची भी रह सकती है. और साथ ही उन्होंने बल्लेबाजों को सलाह दी कि वे स्पिनर्स के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल करें. स्वीप के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि गेंद की पिच तक जाकर खेलना होगा.

IND vs SA LIVE: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, पांचवां दिन स्कोर

IND vs SA, Guwahati Test, Day 5 Live: नमस्कार, आज गुवाहाटी टेस्ट मैच का पांचवां दिन है. भारतीय टीम के लिए आज का दिन बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है. उसके बल्लेबाजों को पूरा संघर्ष दिखाना होगा. और तभी टीम मैच बचा पाएगी.

 

Trending This Week