'वनडे में जीत के ट्रैक पर लौटना है तो हार्दिक को नंबर-6, जडेजा को नंबर-7 पर खिलाना जरूरी'

हार्दिक पांड्या लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |Mar 12, 2020, 05:17 PM IST

Published On Mar 12, 2020, 05:17 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2020, 05:17 PM IST

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान फिर मैदान में बल्‍लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज क्रिस श्रीकांत चाहते हैं कि हार्दिक नंबर-6 पर बल्‍लेबाजी करें जबकि नंबर-7 का स्‍थान रवींद्र जडेजा को दिया जाए.  (India vs South Africa, 1st ODI, Live Updates)

क्रिस श्रीकांत भारतीय टीम के मुख्‍य चयनकर्ता भी रह चुके हैं. उन्‍होंने टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, “हार्दिक पांड्या को नंबर-6 के स्‍थान पर स्‍थाई रूप से बल्‍लेबाजी कराई जानी चाहिए. सातवें नंबर पर रवींद्र जडेजा और फिर इसके बाद गेंदबाज बल्‍लेबाजी के लिए आएं. बल्‍लेबाजी क्रम में लचीलापन कभी-कभी मददगार साबित होता है, लेकिन हर खिलाड़ी के खेलने की स्‍थाई जगह होना ज्‍यादा फायदेमंद साबित होता है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़े:- CSK के CEO बोले- 15 अप्रैल के बाद ही आएंगे विदेशी खिलाड़ी, अब हमें…

उन्‍होंने कहा, “अगर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को खेलने के लिए एक निश्चित स्‍थान दिया गया तो इससे टीम को काफी फायदा होगा. भारतीय टीम खासतौर पर 50 ओवरों के क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पाई है. इसके बहुत से कारण हैं लेकिन मेरी नजर में रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या की मौजूदगी भारतीय टीम को एक संतुलन प्रदान करती है.”

पढ़ें:- Coronavirus Effect: खाली स्‍टेडियम में खेले जाएंगे Road Safety World Series के बाकी के बचे मैच

“यह जरूरी है कि टीम मैनेजमेंट दोनों का समर्थन करे ताकि उनका सर्वश्रेष्‍ठ खेल लिया जा सके. केएल राहुल को नंबर-4 पर, श्रेयस अय्यर के नंबर-5 पर और मनीष पांडे को बैकअप के रूप में रखने से टीम कोफी मजबूत नजर आती है.”

Editor's Pick