भारत के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों से बाहर हुए एबी डी विलियर्स
उंगली में चोट की वजह से डी विलियर्स को तीन वनडे मैचों से बाहर रखा गया है।
Published On Jan 31, 2018, 10:38 AM IST
Last UpdatedJan 31, 2018, 10:38 AM IST
एबी डी विलियर्स © Getty Images
दक्षिण अफ्रीका के सीनियर बल्लेबाज एबी डी विलियर्स दाएं हाथ की उंगली में चोट की वजह से भारत के खिलाफ एक फरवरी से शुरू हो रही 6 वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर हो गए हैं। डी विलियर्स को ये चोट जोहान्बर्ग में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के दौरान लगी थी। डी विलियर्स पहले ही चोट की वजह से लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे थे, भारत के खिलाफ सीरीज में वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इस चोट की वजह से उन्हें एक बार फिर खेल से ब्रेक लेना होगा। सीरीज का पहला मैच एक फरवरी को डरबन के किग्समेड स्टेडियम में खेला जायेगा। जिसके बाद दूसरा मैच चार फरवरी को सेंचुरियन में और तीसरा मैच सात फरवरी को केप टाउन में आयोजित होगा।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-under-19-world-cup-2018-india-beat-pakistan-by-203-runs-to-enter-the-final-682107″][/link-to-post]
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की वेबसाइट के मुताबिक भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में डिविलियर्स की अंगुली चोटिल हो गयी जिसे पूरी तरह ठीक होने में दो सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने बताया, “भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान डी विलियर्स को दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी और इससे उबरने में उन्हें दो हफ्ते का समय लगेगा। सीएसए की मेडिकल टीम को उम्मीद हैं कि डिविलियर्स 10 फरवरी को वांडरर्स में खेले जाने वाले चौथे ‘पिंक’ वनडे मैच के लिए फिट हो जायेंगे। चयनकर्ताओं के तय किया है कि उनका विकल्प नहीं चुना जाएगा।”
डी विलियर्स जैसे खिलाड़ी की कमी मेजबान टीम को भारी पड़ सकती है। डी विलियर्स ना केवल बल्लेबाजी बल्कि फील्ड में भी काफी अहम योगदान देते हैं। टीम इंडिया के लिए ये जरूर अच्छी खबर है। मेहमान टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी।