• Home
  • News
  • India vs South Africa: Kagiso Rabada restrict India to 134/9

कगीसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी से महज 134 रन ही बना पाया भारत

भारत की तरफ से शिखर धवन 36 ने सर्वाधिक रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 22, 2019, 08:55 PM IST

Published On Sep 22, 2019, 08:55 PM IST

Last UpdatedSep 22, 2019, 08:55 PM IST

Shikhar Dhawan IANS

Shikhar Dhawan @ IANS

बेंगलुरू टी20 में भारतीय टीम कगीसो रबाडा की धारदार गेंदबाजी के सामने निर्धारित 20 ओवरों में महज 134/9 रन ही बना पाई। रबाडा ने तीन विकेट निकाले जबकि उनके साथी गेंदबाज ब्योर्न फोर्टुइन व ब्यूरेन हेंड्रिक्स दो-दो विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।

भारत की तरफ से शिखर धवन ने सर्वाधिक 25 गेंद पर 36 रन का योगदान दिया। उन्‍होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्‍के लगाए। रिषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 19-19 रन का योगदान दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अच्‍छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया भारत

शिखर धवन और रोहित शर्मा 9(8) बतौर सलामी बल्‍लेबाज मैदान में आए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी बनी। शॉट लगाने के प्रयास में रोहित गेंदबाज ब्‍यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर रीजा हैंड्रिक्‍स को कैच दे बैठे।

कप्‍तान विराट तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए आए। नौ रन की अपनी छोटी पारी के दौरान उन्‍होंने धवन के साथ मिलकर 46 रन जोड़े। आठवें ओवर में तबरेज शम्‍सी ने धवन का विकेट निकाला। अगले ही ओवर में विराट कोहली को रबाडा ने पवेलियन का रास्‍ता दिखाया।

10 ओवरों के बाद भारत का स्‍कोर 76/3 था। अच्‍छी शुरुआत मिलने के बाद भारतीय टीम का विकेट गिरने का सिलसिला आगे भी जारी रहा। मैदान पर आए रिषभ पंत 19(20) और श्रेयस अय्यर 5(8) 22 रन की छोटी साझेदारी बनाने के बाद एक ही ओवर में पवेलियन लौट गए।

ब्योर्न फोर्टुइन ने पहले 13वें ओवर की चौथी गेंद पर रिषभ पंत को एंडिले फेहलुकवायो के हाथों कैच करवाया। अगली गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने के प्रयास में अय्यर स्‍टंप आउट हो गए। क्रुणल पांड्या भी महज चार रन का योगदान ही दे पाए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने क्रुणाल पांड्या को विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट करवाया।

Editor's Pick