This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND VS SA 5th T20I: भारत ने 30 रन से जीता पांचवां टी-20 मैच, सीरीज पर 3-1 से किया कब्जा
India vs South Africa 5th T20I Live Scorecard and Updates

IND VS SA 5th T20I: हार्दिक पंड्या (25 बॉल में 63 रन) और तिलक वर्मा (42 बॉल में 73 रन) की तूफानी पारी के बाद वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी की बदौलत ने भारत ने टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. शुक्रवार को खेले गए पांचवें टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है. भारत की बाइलेटरल सीरीज में लगातार आठवीं जीत है.
भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 232 रन का लक्ष्य रखा था, साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी. वरुण चक्रवर्ती ने चार विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह को दो सफलता मिली.
IND VS SA 5th T20I Live Score: साउथ अफ्रीका ने दूसरा विकेट गंवाया. डेवाल्ड ब्रेविस 17 बॉल में 31 रन की पारी खेलकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने.
IND VS SA 5th T20I Live Score: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 232 रन का लक्ष्य. भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 42 बॉल में 73 रन और हार्दिक पांड्या ने 25 बॉल में 63 रन की पारी खेली.
IND VS SA 5th T20I Live Score: हार्दिक पांड्या ने 16 बॉल में जड़ा अर्धशतक. वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. युवराज के नाम 12 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था.
IND VS SA 5th T20I Live Score: भारत के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे. अभिषेक शर्मा (21 बॉल में 34 रन) के बाद संजू सैमसन भी पवेलियन लौटे. संजू सैमसन ने 22 बॉल में 37 रन की पारी खेली.
IND VS SA 5th T20I Live Score: अभिषेक- सैमसन ने दिलाई टीम इंडिया को विस्फोटक शुरुआत
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन
IND VS SA 5th T20I Live Score: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला. भारतीय टीम में तीन बदलाव हुआ है. शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है. वहीं कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह टीम में वापस आए हैं.
IND VS SA 5th T20I Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में आमने-सामने है. सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम आज सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं साउथ अफ्रीका के पास आज के मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने का मौका होगा. शाम 6.30 बजे टॉस होगा, वहीं शाम सात बजे से मैच की शुरुआत होगी.
