टीम इंडिया ने पुणे टेस्ट जीता, 2-0 से सीरीज पर कब्जा

विशाखापत्‍तमन टेस्‍ट में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका पर 203 रन से जीत दर्ज की थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 13, 2019, 03:30 PM IST

Published On Oct 13, 2019, 03:30 PM IST

Last UpdatedOct 13, 2019, 03:30 PM IST

भारतीय टेस्ट टीम (IANS)

दक्षिण अफ्रीका टीम को 189 रन पर ऑलआउट कर भारत ने एक पारी और 137 रन से पुणे टेस्ट जीता। 2-0 से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर कब्जा।

Day-4, Session-2:  पुणे टेस्ट की पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी वर्नान फिलेंडर और केशव महाराज ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका का मोर्चा संभाला। भारतीय स्पिनर अश्विन और जडेजा के शानदार स्पेल की बदौलत भारत ने दूसरे सेशन में तीन और विकेट निकाले, जबकि मेहमान टीम ने 98 रन जोड़ लिए। टी तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 172/7 है और भारत 154 रन से आगे है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Day-4, Session-1: पुणे टेस्ट के चौथे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। फॉलो-ऑन देने का फैसला करने के बाद भारत ने मेहमान टीम को दूसरी पारी खेलने के लिए आमंत्रित किया। भारतीय पेस अटैक- मोहम्मद शमी, उमेश यादव और इशांत शर्मा एक बार फिर प्रोटियाज बल्लेबाजों पर हावी रहे, वहीं दिग्गज ,स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फिरकी का कमाल दिखाया। लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने चार अहम विकेट खोकर मात्र 74 रन बनाए। पहले सेशन के बाद टीम इंडिया 252 रन से आगे है।


Day-3, Session-3: तीसरे सेशन में दक्षिण अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाज फर्नोन फिलेंडर और केशव महाराज ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर छकाया। हालांकि बाद में अश्विन ने महाराज को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। महाराज 72 रन बनाकर आउट वहीं फिलेंडर 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत को पहली पारी में 326 रन की बढ़त प्राप्त है।

Day-3, Session-2: पहले सेशन में हावी रहे भारतीय तेज गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में भी मेहमान टीम पर दबाव बनाए रखा। दूसरे सेशन में दक्षिण अफ्रीका ने फाफ डु प्लेसिस का अहम विकेट खोया। टी तक प्रोटियाज टीम ने 8 विकेट कर 197 रन बना लिए हैं। 35 रन की साझेदारी बनाकर केशव महाराज (21) और वर्नान फिलेंडर (23) क्रीज पर टिके हुए हैं।

Day-3, Session-1: पुणे टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की। शमी, यादव और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की मदद से भारत ने पहले सेशन में तीन विकेट निकाले। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस के अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 136 रन बनाए लिए। लंच तक मेहमान टीम 465 रन से पीछे चल रही है।


Day-2, Session-3: कप्तान विराट कोहली (254) और रविंद्र जडेजा (91) की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित कर दी है। टीम इंडिया ने इस सेशन में जडेजा का विकेट गंवाया। दिन का खेल खत्‍म होने तक साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर बल्‍लेबाजी कर 36 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।

Day-2, Session-2: पहले सेशन की तरह दूसरा सेशन भी भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने दूसरे सेशन में एक विकेट गंवाया। अजिंक्य रहाणे 59 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान कोहली अपने दोहरे शतक से सिर्फ 6 रन दूर हैं। कोहली 286 गेंदों पर 28 चौकों की मदद से 194 रन बना चुके हैं। कोहली और रहाणे ने 178 रन की साझेदारी की।

Day-2, Session-1: दूसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक जड़ा जबकि उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 20वां अर्धशतक जड़कर क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली ने 183 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 104 रन बनाए हैं जबकि रहाणे अपनी अर्धशतकीय पारी में 161 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 58 रन जड़ चुके हैं। भारतीय टीम तीन विकेट पर 356 रन बना चुकी है।

——————————————————————————————————————–

Day-1, Session-3: आखिरी ओवर में केवल 22 ओवरों का मैच हुआ, जिसमें भारत ने एक विकेट खोकर 105 रन बनाए। खराब रौशनी के चलते मैच जल्‍दी खत्‍म हुआ। चाय काल के बाद आते ही मयंक अग्रवाल 108 (195) ने दो छक्‍के जड़े और अपना शतक पूरा किया। विराट 63 (105) ने भी इस सेशन में अर्धशतक जड़ा।

Day-1, Session-2: दूसरा सेशन भारत के नाम रहा। भारत ने 28 ओवर बल्‍लेबाजी करने के बाद महज एक विकेट गंवाया। इस दौरान भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 91 रन जोड़े। चाय काल से पहले 58 रन बनाकर मंयक गेंदबाज कगीसो रबाडा का शिकार बने।

Day-1, Session-1: भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में जारी तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक अपनी पहली पारी में रोहित शर्मा का विकेट गंवाकर 77 रन बना लिए हैं।

भारत ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

——————————————————————————————————————

विशाखापत्‍तनम टेस्‍ट में फाफ डु प्‍लेसिस की कप्‍तानी वाली अफ्रीकी टीम को 203 रन से मात देने के बाद अब विराट कोहली एंड कंपनी के सामने दूसरी चुनौती पुणे में है। भारतीय टीम पुणे टेस्‍ट को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका को अब भी टेस्‍ट सीरीज में पहली जीत का इंतजार है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2019 तक खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब शुरू होगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरा टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोटर्स नेटवर्क पर होगा।

दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोटर्स नेटवर्क और जियो क्रिकेट पर देख सकते हैं।

Editor's Pick