भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच पर बारिश का साया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज का पहला मैच आज धर्मशाला में खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 15, 2019, 09:43 AM IST

Published On Sep 15, 2019, 09:43 AM IST

Last UpdatedSep 15, 2019, 09:43 AM IST

DHARAMSALA IANS

धर्मशाला का हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (IANS)

दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे पर होने वाले पहले टी20 मैच में बारिश खलल डाल सकती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज धर्मशाला के हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज का पहला टी20 खेला जाना है।

इस मैच में हालांकि बारिश का साया भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को ही इस बात की जानकारी दी थी अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश हो सकती है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धर्मशाला में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि पिच को कवर्स से पूरी तरह ढककर रखा गया है। मैच से एक दिन पहले शनिवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिसके चलते भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोर सेशन में अभ्यास किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में होगी ‘युवा’ टीम इंडिया की परीक्षा

भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोचिंग स्टाफ के साथ नवदीव सैनी, क्रुणाल पांड्या, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन इंडोर नेट में दिखे। गौरतलब है कि अय्यर को वेस्टइंडीज दौरे पर हुई टी20 सीरीज में एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया था लेकिन मुमकिन है कि घरेलू टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी को मध्यक्रम में शामिल किया जाय।

अय्यर के अलावा युवा तेज गेंदबाजों सैनी और वाशिंगटन सुंदर के लिए भी ये खुद को साबित करने का मौका है। प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में इन युवा पेसर्स को ही तेज गेंदबाजी अटैक संभालना है। जिसका फायदा उठाने के लिए प्रोटियाज टीम तैयार है।

Editor's Pick