भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: नेट में नवदीप सैनी की गेंदबाजी पर खास नजर रखेंगे चयनकर्ता
सैनी को शार्दुल ठाकुर के साथ दक्षिण अफ्रीका बुलाया गया है।
Published On Jan 19, 2018, 06:40 PM IST
Last UpdatedJan 19, 2018, 06:40 PM IST
नवदीप सैनी (photo courtesy: Instagram/Navdeep Saini)
जोहानिसबर्ग। दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को दक्षिण अफ्रीका केवल भारतीय बल्लेबाजों के लिए नेट गेंदबाज के रूप में ही नहीं बुलाया गया है बल्कि घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें भविष्य की संभावना के रूप में भी देखा जा रहा है। सैनी और मुंबई के शार्दुल ठाकुर को जोहानिसबर्ग में 24 जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले यहां बुलाया गया है। भारत शुरूआती दोनों टेस्ट मैच गंवाकर सीरीज हार चुका है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/shardul-thakur-gets-india-call-up-ahead-of-3rd-south-africa-test-679201″][/link-to-post]
टीम से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘‘सैनी को शामिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तेज गेंदबाजी विभाग में रोटेशन और भावी प्रयोग को देखकर किया गया है। उसके नाम पर हाल में चयन समिति की बैठक में चर्चा हुई थी और वह भारतीय टीम में जगह बनाने के करीब है। ये उसकी गेंदबाजी को परखने का मौका है। हो सकता है कि भविष्य में उसे टीम में शामिल किया जाए।’’
सैनी ने रणजी सत्र में 30 से अधिक विकेट लिए। सेमीफाइनल में उन्होंने बंगाल की बल्लेबाजी को तहस नहस करने में अहम भूमिका निभायी थी। भारत सीरीज के अंतिम मैच के लिये रविवार से अभ्यास शुरू करेगा।