- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Sri Lanka, 1st ODI: This is a special win, says Angelo Mathews
एंजेलो मैथ्यूज ने धर्मशाला वनडे में जीत को खास बताया
भारत के खिलाफ पहले वनडे में जीत हासिल कर श्रीलंका ने लगातार 12 मैच हारने के क्रम को तोड़ा।
Published On Dec 10, 2017, 10:23 PM IST
Last UpdatedDec 10, 2017, 10:23 PM IST
एंजेलो मैथ्यूज © Getty Images
भारत के खिलाफ पहले वनडे में 7 विकेट से जीत दर्ज कर श्रीलंका टीम ने लगातार 12 वनडे मैच हारने का क्रम तोड़ दिया। पूर्व कप्तान और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने धर्मशाला वनडे में मिली जीत को खास बताया है। मैथ्यूज ने इस मैच में 42 गेंदो पर 25 रन बनाए थे। मैच के बाद उन्होंने कहा, “ये हमारे लिए खास जीत थी। पिछले कुछ महीनों में चीजें हमारे पक्ष में नहीं जा रही थी इसलिए ये खास दिन है। मैं सभी सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया करना चाहूंगा। मैं कुछ हूं कि हमने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। जब आप विपक्षी टीम पर हावी हो तो मैच खत्म करना जरूरी है।”
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-1st-odi-thisara-perera-calls-dharamsala-wicket-unplayable-credits-bowlers-for-win-668327″][/link-to-post]
चार विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने वाले सुरंगा लकमल की तारीफ करते हुए मैथ्यूज ने कहा, “लकमल कमाल था और बाकी गेंदबाजों ने उसका अच्छा साथ दिया। सुबह पिच पर हो रही गति से हम सब हैरान थे और मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने गेंद भी सही जगह पर कराई।” मैथ्यूज ने पूरी टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी नहीं की लेकिन वनडे सीरीज में वह गेंदबाजी कर रहे हैं। पहले मैच में उन्होंने श्रीलंका को शिखर धवन का अहम विकेट दिलाया।
इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैने हमेशा छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी की है। टेस्ट में ये वर्कलोड मैनेजमेंट का हिस्सा है। चयनकर्ताओं काफी मददगार रहे हैं लेकिन मैं हर मैच में गेंदबाजी करना चाहूंगा।”