धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी: थिसारा परेरा

श्रीलंकाई कप्तान ने गेंदबाजों की जीत का 200 प्रतिशत श्रेय दिया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 10, 2017, 09:35 PM IST

Published On Dec 10, 2017, 09:35 PM IST

Last UpdatedDec 10, 2017, 09:35 PM IST

थिसारा परेरा © Getty Images

श्रीलंका टीम के कप्तान थिसारा परेरा भारत के खिलाफ पहले वनडे में मिली शानदार जीत से काफी खुश हैं। परेरा ने धर्मशाला की विकेट को मुश्किल बताया और ऐसे विकेट पर मिली जीत का पूरा श्रेय गेंदबाजों को दिया है। धर्मशाला वनडे में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 पर ऑल आउट हो गई थी, वहीं श्रीलंकाई बल्लेबाजों को भी काफी परेशानी हुई लेकिन लक्ष्य छोटा होने की वजह से वह आसानी से जीत गए। मैच के बाद परेरा ने कहा, “ये बहुत मुश्किल विकेट थी, हमने इसकी उम्मीद हमने 250-260 रनों की उम्मीद की थी लेकिन जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो हमें समझ आया कि हमें उन्हें 220 के अंदर रोकना होगा।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-ajinkya-rahane-is-definitely-an-opener-668304″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

परेरा ने जीत का पूरा श्रेय श्रीलंकाई गेंदबाजों को दिया। उन्होंने कहा, “पहले तो मैं गेंदबाजों को जीत का 200 प्रतिशत श्रेय देना चाहूंगा। उन्होंने हमारे लिए सबकुछ सही किया, सही लाइन और लेंथ में गेंदबाजी की। उनका अनुशासन शानदार था और यही हमारी जीत का कारण हैं।” मैन ऑफ द मैच सुरंगा लकमल के बारे में बात करते हुए परेरा ने कहा, “मुझे लगता है कि लकमल ने टेस्ट सीरीज में भी हमारे लिए अच्छा काम किया था और वह उसे वनडे सीरीज में आगे ले जा रहा है। वह हमारा सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है।”

परेरा ने बल्लेबाजो के योगदान को भी अनदेखा नहीं किया, हालांकि उन्होंने माना कि बल्लेबाजों को काफी समय बाद सकारात्मक नतीजे मिले हैं। परेरा ने कहा, “हमारे बल्लेबाज पिछले काफी महीनों से अच्छा कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। आज हमारे लिए सब कुछ सही गया।”

Editor's Pick