Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 12, 2016 10:57 AM IST


हाल ही में आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक का ताज पहनने वाली भारतीय टीम को तब गहरा झटका लगा जब उन्हें पहले टी20 मैच में गैर-तर्जुबेदार श्रीलंकाई टीम ने धूल चटा दी। श्रीलंका की वर्तमान टीम के कुल चार गेंदबाजो— कसुन रजिथा, दुसामंथ चमीरा, और दसुन शनाका ने कुल मिलाकर 7 मैच खेले हैं, लेकिन पहले टी20 मैच में विश्वस्तरीय भारतीय बल्लेबाजी को जिस तरह से इन्होंने ढहाया वह काबिले तारीफ है। इन तीनों ने पहले टी20 में आपस में 7 विकेट बांटे थे और भारतीय टीम को 18.5 ओवरों में 101 रनों पर रोक दिया था। साथ ही टी20 विश्व कप के पहले मेज़बान टीम की कमजोरी साफतौर पर उभर आई है। वहीं इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि भारतीय टीम को विराट कोहली की कमी खल रही है। बहरहाल, महेंद्र सिंह धोनी की टीम दूसरे टी20 मैच में 12 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ने जा रही है। जहां उसका उद्देश्य सिर्फ जीत होगा। ऐसे में दूसरे टी20 के लिए किन 11 खिलाड़ियों को धोनी टीम में जगह देंगे आइए जानते हैं। ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 में श्रीलंका को धूल चटाने को बेताब टीम इंडिया
शीर्ष क्रम: पहले मैच में भारत के दोनों धाकड़ सलामी बल्लेबाज श्रीलंका के नए नवेले गेंदबाजों की लेंथ और गेंदबाजी से भ्रमित हो गए थे। यही कारण रहा कि अपना पर्दापण मैच खेलने वाले कसुन रजिथा ने भारतीय शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया था। रजिथा ने अपने पहले ही ओवर में रोहित और रहाणे को पवेलियन भेजते हुए मेजबान टीम को पिछले कदमों पर ला दिया था। कुछ ओवरों के बाद उसने धवन को भी पवेलियन की राह कुछ उसी अंदाज में दिखाई। ऐसे में भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रीलंका के गेंदबाजों को जांच परख के खेलना चाहेंगे और पहले मैच में हुई गलतियों को दोहरना नहीं चाहेंगे। पहले टी20 मैच में असफलता के बावजूद टीम में परिवर्तन के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ये भी पढ़ें: श्रीलंकाई अबूझ पहेलियों से कैसे निपटेगी भारतीय टीम?
मध्यक्रम: भले ही पिछले टी20 मैच में भारतीय टीम का मध्यक्रम एक दम से भरभरा गया हो। लेकिन ऐसा कतई नहीं है कि भारतीय मध्यक्रम में विशेषज्ञ बल्लेबाज नहीं है। भारतीय टीम का मध्यक्रम सुरेश रैना, युवराज सिंह और एम एस धोनी की उपस्थिति में शीर्ष क्रम से किसी भी मामले में कमजोर नहीं है। अगर मध्यक्रम में इन तीनों का बल्ला चल गया तो श्रीलंका के लिए जीत टेढ़ी खीर साबित होगी। युवराज सिंह ने पिछले मैच में आते ही छक्का लगाकर अपने इरादे तो जाहिर किए थे, लेकिन बाद में वह लगातार बीट होते नजर आए। यही कारण रहा कि युवराज बाद में सस्ते में आउट होकर चलते बने। बहरहाल इस मैच में युवराज निश्चित तौर पर जबरदस्त वापसी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों को करारा जवाब देना चाहेंगे। ये भी पढ़ें: क्या भारतीय टीम को खल रही है विराट कोहली की कमी?
निचला क्रम: वर्तमान भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को देखें तो इसमें अत्याधिक गहराई नजर आती है। यहां तक कि नौवें क्रम तक आने वाले बल्लेबाज अच्छी खासी बल्लेबाजी कर सकते हैं। पिछले मैच में भारतीय टीम का ये दुर्भाग्य ही था कि कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका। पिछले मैच में गेंद और बैट दोनों से बेअसर रहने वाले हार्दिक पांड्या के वैसे तो दूसरे टी20 में अंतिम एकादश में खेलने के मौके ज्यादा हैं, लेकिन हो सकता है कि धोनी उनकी जगह नए नवेले पवन नेगी को मौका दे दें। चूंकि भारतीय पिचें स्पिन के लिए मददगार रहती हैं और ऐसे में धोनी एक अतिरिक्त स्पिनर ऑलराऊंडर के साथ जाने के लिए हामी भर सकते हैं।
गेंदबाजी: भारत के तेज गेंदबाजों ने पहले टी20 मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी। यहां तक नेहरा ने शुरुआती दो विकेट निकालते हुए विपक्षी टीम को कुछ देर के लिए सोच में भी डाल दिया था। लेकिन धोनी ने एक ग़लत निर्णय लिया जब उन्होंने पावरप्ले के बाद अश्विन को लगाने की बजाय हार्दिक पांड्या को लगाया और यहीं से मैच औंधे मुंह गिर पड़ा और मैच ने श्रीलंका की ओर रुख कर लिया। अंततः श्रीलंका के बल्लेबाजों ने जीत दिला दी। ऐसे में धोनी इस मैच में वह गलती दोहराना नहीं चाहेंगे और श्रीलंका टीम को चारो खाने चित्त करते हुए बदला लेना चाहेंगे।
दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित अंतिम एकादश: रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
